हाउसबोट से करें केरल में जलविहार!
क्या आपने कभी केरल के बैकवाटर में हाउसबोट से क्रूज किया है? यदि नहीं किय है तो अवश्य करें। आपका यह अनुभव सचमुच एक अनोखा और अविस्मरणीय अनुभव होगा!
आधुनिक हाउसबोट बड़े आकार के, धीमे चलने वाले खास तरह के बजरे होते हैं जिनका इस्तेमाल जलविहार के लिए किया जाता है, वास्तव में पुराने दिनों के केट्टुवल्लम नौकाओं के सुधरे रूप होते हैं। मूल केट्टुवल्लम का इस्तेमाल बड़ी मात्रा में चावल और मसाले की ढुलाई के लिए किया जाता था। एक मानक केट्टुवल्लम 30 टन चावल कुट्टन्नाडू से कोची बंदरगाह तक पहुंचा सकते हैं।
केट्टुवल्लम की बंधाई के लिए नारियल की गांठों का प्रयोग किया जाता है। इसतरह की नौकाओं के निर्माण में एक भी कील का इस्तेमाल नहीं होता। इनका निर्माण जैकवुड के तख्तों से किया जाता है जिन्हें नारियल की जटाओं से बांधा जाता है। इसके बाद इसपर उबली हुई काजू की गरियों से तैयार किए गए काले रंग के क्षारक राल की परत चढ़ाई जाती है। सावधानी से रखरखाव किए जाने पर केट्टुवल्लम कई पीढ़ियों तक काम में आते हैं।
केट्टुवल्लम का एक हिस्सा बांस और नारियल की जटाओं से निर्मित संरचना से ढका हुआ रहता है जहां नाविक आराम करते हैं और यही स्थान रसोईघर का भी काम करता है। खाना नाव पर तैयार किया जाता है और पकाने के लिए मछलियां बैकवाटर से मिल जाती हैं।
जब आधुनिक ट्रकों ने इस व्यवस्था का स्थान लिया तो 100 साल से भी पुरानी इन नौकाओं को बाजार में बनाए रखने की एक युक्ति सोची गई। पर्यटकों के लिए इनपर खास तरह के कमरों का निर्माण कर लुप्त होने के कगार पर पहुंच गए इन नौकाओं को जलविहार के लिए नए रूप में ढाला गया और आज ये अपने इसी रूप में अत्यंत लोकप्रिय हैं।
अब ये बैकवाटर जहां-तहां विहार करते देखे जा सकते हैं और केवल अलप्पुझा में ही इनकी संख्या 500 से ऊपर है।
केट्टुवल्लम को हाउसबोट में परिणत करने के दौरान यह ध्यान रखा जाता है कि केवल कुदरती सामग्रियों का ही इस्तेमाल किया जाए। बांस की चटाइयों, सुपारी वृक्ष की छड़ियों और लकड़ियों का इस्तेमाल इसकी छत के निर्माण में किया जाता है, नारियल की चटाइयों और लकड़ी के तख्तों से फर्श का निर्माण होता है और बिस्तरे के लिए नारियल की लकड़ी और जटाओं का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, रोशनी के लिए इन हाउसबोटों पर सोलर पैनल लगाए जाते हैं।
आज के हाउसबोटों में एक अच्छे होटल की सारी सुविधाएं जैसे- सुसज्जित बेडरूम, आधुनिक टॉयलेट, आरामदेह बैठक कक्ष, रसोईकक्ष के साथ-साथ कांटे से मछली पकड़ने के लिए आपके खड़े होने की जगह के रूप में बालकनी होती हैं। लकड़ी या चुन्नटदार ताड़-पत्र की वक्र छत धूप से बचाव करती हैं और निर्बाध रूप से बाहर देखने की सहूलियत देती है। हालांकि ज्यादातर नौकाएं स्थानीय नाविकों द्वारा खेयी जाती हैं, लेकिन कुछ में 40 हॉर्सपावर के इंजन लगे होते हैं। दृश्यावलोकन हेतु पर्यटकों के बड़े समूहों द्वारा दो-तीन नावों को आपस में जोड़कर नौका-रेल (बोट-ट्रेन) का निर्माण किया जाता है।
हाउसबोट में नौकाविहार का सबसे बड़ा आकर्षण इस बात में है कि यह आपको ग्रामीण केरल के अछूते और अद्वितीय दृश्यों से रू-ब-रू कराता है! क्या यह एक अद्भुत बात नहीं है?
केरल पर्यटन के वर्गीकृत हाउसबोट ऑपरेटरों में से अपने लिए हाउसबोट ऑपरेटर के चयन के लिए कृपया
यहां क्लिक करें: