इस वीडियो में केरल की एक शाकाहारी साइड डिश कालन बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई है।
कालन एक बहुत पुरानी डिश है जिसे मलयाली बड़े गर्व से अपना व्यंजन मानते हैं। हालांकि कालन बनाना बहुत आसान है, किंतु यदि इसे सही तरीके से बनाया जाए तो इसकी बड़ी तारीफ होती है। आज की युवा पीढ़ी इसे सद्या (पारंपरिक शाकाहारी भोज) के एक अंग के रूप में बखूबी जानते हैं।
आवश्यक सामग्री
- अरवी 100ग्राम
- 1 कच्चा केला
- 1 कप मथा हुआ दही
- 4 हरी मिर्च
- 4 चम्मच घी
- ½ चम्मच हल्दी पाउडर
- ½ चम्मच मेथी पाउडर
- ½ चम्मच सरसों के दाने
- 1 चम्मच काली मिर्च
- 3 सूखी लाल मिर्च
- करी पत्ते
पेस्ट तैयार करने के लिए
- 1 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ नारियल
- ½ चम्मच जीरा
बनाने की विधि
सबसे पहले, केले और अरवी के छिलके उतार लें और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। नरियल और जीरे को ग्राइंड कर बिना पानी मिलाए मुलायम पेस्ट तैयार कर लें और अलग रख दें।
काली मिर्च के पाउडर को ½ कप पानी में घोलकर साफ कपड़े से छान लें।
इस पानी में सब्जियों को पकाएं, इसमें हल्दी पाउडर और नमक डालकर चलाते रहें।
जब पानी सूख जाए सब्जियों में एक चम्मच घी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आंच धीमी कर लें।
जब दही उबलते-उबलते थोड़ा सूखकर गाढ़ा हो जाए, इसमें पिसे हुए नारियल का मिश्रण और मेथी पाउडर मिलाएं। अच्छी तरह चलाएं। एक उबाल आने के बाद इसे आंच से उतार लें।
एक छोटे फ्राइंग पैन में तीन चम्मच घी गर्म करें। इसमें सरसों के दाने, सूखी लाल मिर्च और करी पत्ते डाल दें और फिर इससे कालन में छौंक डालें।
लीला वेणु कुमार की व्यंजन विधि
फोन: +919895534383
ईमेल: devoo_07@yahoo.co.in