साहित्य

मलयालम का साहित्य आठ शताब्दियों से अधिक पुराना है । किन्तु आज तक ऐसा कोई ग्रंथ प्राप्त नहीं हुआ है जो यहाँ के साहित्य की प्रारंभिक दशा पर प्रकाश डालता हो । अतः मलयालम साहित्यक उद्गम से सम्बन्धित कोई स्पष्ट धारणा नहीं मिलती है । अनुमान है कि प्रारम्भिक काल में लोक साहित्य का प्रचलन रहा होगा । ऐसी कोई रचना उपलब्ध नहीं जिसकी रचना 1000 वर्ष पहले की गई है । दसवीं सदी के उपरान्त लिखे गए अनेक ग्रंथों की प्रामाणिकता को लेकर भी विद्वान एकमत नहीं हैं । केरलीय साहित्य से सामान्यतः मलयालम साहित्य अर्थ लिया जाता है । लेकिन मलयालम साहित्यकारों का तमिल और संस्कृत भाषा विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है । केरल के कुछ विद्वानों ने अंग्रेज़ी, कन्नड, तुळु, कोंकणी, हिन्दी आदि भाषाओं में भी रचना लिखी हैं ।

19 वीं शताब्दी के अतिंम चरण तक मलयालम साहित्य का इतिहास प्रमुखतया कविता का इतिहास है । साहित्य की प्रारंभिक दशा का परिचय देने वाला काव्य ग्रंथ 'रामचरितम' है जिसे 13 वीं शताब्दी में लिखा गया बताया जाता है । यद्यपि मलयालम के प्रारंभिक काव्य के रूप में 'रामचरितम' को माना जाता है फिर भी केरल की साहित्यिक परंपरा उससे भी पुरानी मानी जा सकती है । प्राचीन काल में केरल को 'तमिष़कम्' का भाग ही समझा जाता था । दक्षिण भारत में सर्वप्रथम साहित्य का स्रोत भी तमिष़कम की भाषा प्रस्फुरित हुआ था । तमिल का आदिकालीन साहित्य 'संघम कृतियाँ' नाम से जाना जाता हैं । संघमकालीन महान रचनाओं का सम्बन्ध केरल के प्राचीन चेर-साम्राज्य से रहा है । 'पतिट्टिप्पत्तु' नामक संघमकालीन कृति में दस चेर राजाओं के प्रशस्तिगीत है । 'चिलप्पतिकारं' महाकाव्य के प्रणेता इलंगो अडिगल का जन्म चेर देश में हुआ था । इसके अतिरिक्त तीन खण्डों वाले इस महाकाव्य का एक खण्ड 'वञ्चिक्काण्डम' का प्रतिपाद्य विषय चेरनाड में घटित घटनाएँ हैं । संघमकालीन साहित्यिकों में अनेक केरलीय साहित्यकार हैं ।


गीतमणिप्रवाल
आट्टक्कथा, तुळ्ळलगद्य का विकास
मलयालम काव्य बीसवीं सदी में मलयालम का उपन्यास साहित्य
मलयालम कहानी साहित्यमलयालम पत्रकारिता
लोकगीतमलयालम का आलोचना साहित्य
मलयालम का नाटक साहित्य 


पर्यटन विभाग
केरल सरकार
पार्क व्यू, तिरुवनन्तपुरम
केरल, भारत 695 033
दूरभाष - ++ 91 471 2321132, फैक्स - ++ 91 471 2322279
निःशुल्क नं - 1-800-425-4747
ई-मेल - info@keralatourism.org, deptour@keralatourism.org
© केरल टूरिज़म 2005
परिकल्पना : इन्विस मल्टिमीडिया