भारत के सबसे शिक्षित और सामाजिक रूप से प्रगतिशील, केरल के लोग एक अद्वितीय बहुसांस्कृतिक दृष्टिकोण का पोषण करते हैं जो उनकी सहिष्णुता की भावना और उदार नजरिए में साफ-साफ प्रतिबिम्बित होता है। इसका श्रेय केरल की मिश्रित संस्कृति को दिया जा सकता है, जिसमें विश्वभर के विभिन्न समाजों और वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
सदियों से, केरल ने मानव के चिंतन और प्रयास के लगभग सभी दौर में नई परंपराओं और मूल्यों को अपनाने के लिए उल्लेखनीय क्षमता का प्रदर्शन किया है। परिवर्तन और चुनौतियों के प्रति यह सकारात्मक प्रतिक्रिया ही केरल के लोगों और समाज को एक अलग पहचान प्रदान करती है।
केरलवासी अत्यंत जागरूक और राजनैतिक रूप से चैतन्य होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी, उन्होंने एक अनोखा स्थान बना रखा है। महिलाओं की साक्षरता दर एशिया के सभी देशों से ऊंची है। ऐसा इसलिए है क्योंकि शायद इस राज्य की महिलाओं को परिवार और समाज दोनों में विशेषाधिकार युक्त हैसियत प्राप्त है।
Department of Tourism, Government of Kerala, Park View, Thiruvananthapuram, Kerala, India - 695 033
Phone: +91-471-2321132 Fax: +91-471-2322279.