राजनीति

केरल को भारत की राजनीतिक प्रयोगशाला कहा जा सकता है । चुनाव के द्वारा कम्यूनिस्ट पार्टी का सत्ता में आना और विभिन्न पार्टियों के मोर्चों का गठन तथा उनका शासक बनना आदि अनेक राजनीतिक प्रयोग पहली बार केरल में हुए । देश में मशीनी मतपेटी का प्रथम प्रयोग भी केरल में हुआ । केरल में 140 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र और 20 लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र हैं । विधान सभा में एंग्लो - इंडियन समुदाय के एक प्रतिनिधि को नामित किया जाता है । केरल में अनेक राजनीतिक दल तथा उनके संपोषक संगठन भी हैं । यथा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, जनतादल (एस), मुस्लिम लीग, केरल कांग्रेस (एम), केरल कॉग्रेस (जे) आदि । सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के श्रमिक, विद्यार्थी, महिला, युवा, कृषक और सेवा संगठन भी सक्रिय हैं । ट्रेड यूनियनों की संख्या आवश्यकता से अधिक बढ रही है । 1973 में केरल की पंजीकृत ट्रेड यूनियनों की संख्या 1680 थी । यह 1996 में 10326 हो गई । यहाँ सरकारी नौकरी में रत 3000 लोगों के लिए एक ट्रेड यूनियन बनाई गई है ।

केरल राज्य के आविर्भाव के बाद राज्य में 13 बार चुनाव हुए । बीस मत्रिमंण्डल तथा 12 मुख्यमंत्री हुए हैं । 5 अप्रैल 1957 को ई. एम. एस. नंपूतिरिप्पाड के नेतृत्व में प्रथम मंत्री मण्डल अधिकार में आया । वर्तमान मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानन्दन ने 18 मई 2006 को शासन संभाला ।


केरल की राजनीतिः एक विहंगम दृष्टि 


पर्यटन विभाग
केरल सरकार
पार्क व्यू, तिरुवनन्तपुरम
केरल, भारत 695 033
दूरभाष - ++ 91 471 2321132, फैक्स - ++ 91 471 2322279
निःशुल्क नं - 1-800-425-4747
ई-मेल - info@keralatourism.org, deptour@keralatourism.org
© केरल टूरिज़म 2005
परिकल्पना : इन्विस मल्टिमीडिया