"विकसित राष्ट्रों के बीच केरल एक अनोखा अपवाद है, यह वह स्थान है जो तीसरी दुनिया के भविष्य के लिए वास्तविक उम्मीद प्रदान करता है ..... यद्यपि, अधिकांश क्षेत्रों में धान की खेती होती है, आंकड़ों की दृष्टि से सामाजिक विकास के मामलों में केरल माउंट एवरेस्ट के रूप में खड़ा है.....”। बिल मेकिबेन, अक्टूबर 1999 में नेशनल ज्यॉग्राफिक ट्रैवलर ।
समाज कल्याण और जीवन की गुणवत्ता के मामलों में केरल भारत का सबसे प्रगतिशील राज्य है। भारत के बाकी राज्यों और अन्य निम्न आय वाले देशों के संदर्भ में, केरलवासियों को पश्चिमी स्तर की शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं। राज्य को भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर, उच्चतम आयु प्रत्याशा और न्यूनतम शिशु मृत्यु दर वाला राज्य होने का गौरव प्राप्त है।
समाज के हर स्तर पर केरल के लोगों को सेवाएं और अवसर आसानी से प्राप्त हैं – तथा उनकी शासन व्यवस्था में उनके फैसले की दखल है। राज्य के शहरीकरण की दर बहुत ही ऊंची है और विधि-व्यवस्था में भारत में सर्वोत्तम स्थान प्राप्त है।
Department of Tourism, Government of Kerala, Park View, Thiruvananthapuram, Kerala, India - 695 033
Phone: +91-471-2321132 Fax: +91-471-2322279.