पर्यटन के सकारात्मक प्रभाव अधिकतम हों और नकारात्मक प्रभाव न्यूनतम हों इसके लिए उत्तरदायी पर्यटन या उत्तरदायी पर्यटन (आरटी) के उपायों को दुनिया भर में व्यापक रूप से सराहा जा रहा है। भारत में आरटी की अवधारणा को लागू करने में केरल अग्रणी है। राज्य में कुमरकम को देश का वह पहला स्थान होने का गौरव प्राप्त है जहां आरटी को सफलतापूर्वक लागू किया गया। पर्यटन के इस संपूर्णतावादी रूप के अंतर्गत शामिल हैं- पर्यटकों एवं स्थानीय समुदायों की सहायता करते हुए एवं पर्यावरण एवं समाज को बिना कोई क्षति पहुंचाए पर्यटन व्यवसाय से यथासंभव अधिकतम लाभ हासिल करना। सबसे महत्वपूर्ण तथ्य है आरटी द्वारा स्थानीय समुदायों को जीवनयापन के बेहतरीन साधन मुहैया किया जाना। कुमरकम की सफलता के बाद आरटी को राज्य के अन्य भागों में अपनाया जा रहा है।
उत्तरदायी पर्यटन – केरल अपडेट
कुमरकम – आरटी का केरल में प्रथम टेस्ट फील्ड
उत्तरदायी पर्यटन @ कुमरकम
कुमरकम में सामाजिक जिम्मेदारी
सम्मेलन के जरिए उत्तरदायी पर्यटन : केरल घोषणा