|
कुमरकम में उत्तरदायी पर्यटन के तहत सामाजिक जिम्मेदारी वाले कार्यक्रमों की शुरुआत सितम्बर 2008 में हुई। समाज के अधिक करीब आने से भूमि का विस्तार हुआ तथा इस स्थान की बेहतर संभावनाओं का पता चला।
a. सुवर्ण कल्चरल ग्रुप
इस क्षेत्र में गृहणियों की भागीदारी के लिए एक सांस्कृतिक समूह सुवर्ण कल्चरल ग्रुप का गठन किया गया, जो पर्यटकों के लिए पारंपरिक कलाओं (तिरुवतिरा, कोलकली, वट्टकली) का प्रदर्शन करता है। उत्तरदायी पर्यटन का अन्य लाभ है बच्चों द्वारा व्यावसायिक शिंकरी मेलम ग्रुप का निर्माण। इस ग्रुप में 8-14 वर्ष की आयु के लड़के – लड़कियां शामिल हैं, जो केरल का प्रथम बाल शिंकरी मेलम टीम है। अब कुमरकम के इस सांस्कृतिक समारोह में महिलाओं तथा बच्चों की कई छोटी मंडलियां भाग ले रही हैं। इस स्थान पर चलने वाली हैंडिक्राफ्ट तथा पेंटिंग इकाइयों से लाभ प्राप्त हो रहा है तथा साथ ही यादगार वस्तुओं या स्मृति चिह्नों (सूवनियर) का विकास और इसकी मार्केटिंग में मदद मिल रही है।
b. जीवन की खोज
कुमरकम में अनछुए ग्रामीण जीवन का एहसास लेने के लिए दो पैकेज का आरंभ किया गया है- ‘विलेज लाइफ एक्सपीरिएंस इन कुमरकम’ तथा ‘अ डे विद फार्मर्स’, जो पर्यटकों को खूब लुभाते हैं। इस कार्यक्रम से प्राप्त राजस्व उन परिवारों में बांट दिया जाता है, जो इसमें शामिल होते हैं। दो और ऐसे पैकेजों की भी शुरुआत की गई है।
c. समुदाय आधारित पर्यटन
समुदाय आधारित पर्यटन के एक हिस्सा के रूप में कई नई अवधारणाएं उत्पन्न हुईं। महोत्सव कैलेंडर इसी का एक नमूना है, जो त्योहार तथा उनके इतिहास के बारे में पूरी जानकारी देता है। पर्यटन स्थलों की जानकारी, उनकी डाइरेक्ट्री तथा रिसोर्स मैपिंग से स्थानों तथा पर्यटन के व्यापक अवसर के बारे में अच्छी रूपरेखा प्राप्त होती है। होटल तथा रिजॉर्ट के सहयोग से इस क्षेत्र में पेयजल समस्या से निबटने के लिए साढ़े बारह लाख रु.का निवेश किया गया है। उत्तरदायी पर्यटन के तहत सामाजिक उत्तरदायित्व के एक हिस्सा के रूप में डेस्टिनेशन लेबर डाइरेक्ट्री, ग्रामीण पर्यटन में उत्पन्न होने वाली सामाजिक समस्याओं पर अध्ययन तथा इसके निदान, इन्फ्रास्ट्रक्चर अंतर मूल्यांकन, इस क्षेत्र में सुरक्षा के मुद्दे तथा इसके निदानों पर कार्य किया गया। 463 घरों में कोर डेस्टिनेशन सर्वेक्षण तथा 283 घरों में सामाजिक सर्वेक्षण को काफी प्रतिक्रिया मिली।
d. पर्यावरणीय उत्तरदायित्व
एक रूपरेखा :
- स्ट्रीट लाइट सर्वेक्षण संपन्न
- उद्योग सर्वे जारी
- प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र का घोषणा
- विकल्पिक ईको फ्रेंडली उत्पाद
- मैंग्रोव प्रोटेक्शन प्रोग्राम लागू ऑर्गेनिक खेती आरंभ
- होटल तथा रिजॉर्टों में पर्यावरणीय पहल का आरंभ
- ज़ीरो वेस्ट कुमरकम - परियोजना निर्माण संपन्न
- रिसोर्स मैपिंग संपन्न
|