| |
यादगार वस्तुओं का अर्थ होता है किसी व्यक्ति के जीवन अनुभवों को सहेजना। ये अनुभव कुछ भी हो सकते हैं। और जब ये अनुभव यात्राओं से जुड़े होते हैं, तो यादगार वस्तुओं (सूवनिअ) का महत्व काफी बढ़ जाता है, खास कर तब, जब लोग केरल जैसे आकर्षक स्थल की यात्रा करते हैं।
केरल में पर्यटकों को कई प्रकार की यादगार वस्तुएं मिलती हैं, जो यहां की संस्कृति, इतिहास, कला और सामाजिक-धार्मिक आयामों की झांकी प्रस्तुत करते हैं।
केरल की यादगार वस्तुएं कई प्रकार के आकर्षक तथा अनोखे हस्तनिर्मित वस्तुएं होती हैं। उनमें से कुछ जो काफी लोकप्रिय हैं- आरन्मुला कनडी (धातु का दर्पण); नारियल के खोपरे (कवच), लकड़ी, चीका मिट्टी तथा बेंत से निर्मित हस्तनिर्मित वस्तुएं; भित्ति चित्र तथा हैंडलूम की वस्तुएं जैसे कसावू साड़ी (सुनहरी जड़ी वाली साड़ी)।
केरल में पर्यटक कल्चर शॉप से यहां की विभिन्न विशिष्ट निशानियां खरीद सकते हैं। कल्चर शॉप केरल की यादगार वस्तुओं को बढ़ावा देने वाली केरल सरकार के पर्यटन विभाग की आधिकारिक एजेंसी है। कल्चर शॉप में पर्यटक उरुली (वोक), पारा (पारंपरिक मापन पात्र का पीतल का बना लघु प्रतिरूप), केट्टुवल्लम (चावल की नाव), आरन्मुला कनडी (धातु का दर्पण), नेट्टीपट्टम (हाथियों की सज्जा वस्तु), नेटूर पेट्टी (पारंपरिक आभूषण बॉक्स) तथा कई अन्य आकर्षक वस्तुओं जैसे गिफ्ट तथा स्मारिकाएं (मेमेंटो) खरीद सकते हैं।
ये सूवनिअ तिरुवनंतपुरम - 695 033, केरल, के मस्कट होटल में स्थित कल्चर शॉप में उपलब्ध हैं। ई-मेल : info@cultureshoppe.com, www.cultureshoppe.com |
|