पर्यटन

केरल प्रांत पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है, इसीलिए इसे 'God's Own Country' अर्थात् 'ईश्वर का अपना घर' नाम से पुकारा जाता है । यहाँ अनेक प्रकार के दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें प्रमुख हैं - पर्वतीय तराइयाँ, समुद्र तटीय क्षेत्र, अरण्य क्षेत्र, तीर्थाटन केन्द्र आदि । इन स्थानों पर देश-विदेश से असंख्य पर्यटक भ्रमणार्थ आते हैं । मून्नार, नेल्लियांपति, पोन्मुटि आदि पर्वतीय क्षेत्र, कोवलम, वर्कला, चेरायि आदि समुद्र तट, पेरियार, इरविकुळम आदि वन्य पशु केन्द्र, कोल्लम, अलप्पुष़ा, कोट्टयम, एरणाकुळम आदि झील प्रधान क्षेत्र (backwaters region) आदि पर्यटकों केलिए विशेष आकर्षण केन्द्र हैं । भारतीय चिकित्सा पद्धति - आयुर्वेद का भी पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान है । राज्य की आर्थिक व्यवस्था में भी पर्यटन ने निर्णयात्मक भूमिका निभाई है ।


सूचना केन्द्रराज्य पर्यटन विभाग
प्रशासकआकर्षण केन्द्र


पर्यटन विभाग
केरल सरकार
पार्क व्यू, तिरुवनन्तपुरम
केरल, भारत 695 033
दूरभाष - ++ 91 471 2321132, फैक्स - ++ 91 471 2322279
निःशुल्क नं - 1-800-425-4747
ई-मेल - info@keralatourism.org, deptour@keralatourism.org
© केरल टूरिज़म 2005
परिकल्पना : इन्विस मल्टिमीडिया