picture

कुक करें, वीडियो शूट करें और जीतें शानदार ईनाम!

केरला, जो दुनिया भर में ईश्वर के अपने देश (गॉड्स ओन कंट्री) के नाम से मशहूर है, अपने लजीज और विविधतापूर्ण क्विजीन अनुभवों के लिए जाना जाता है। केरला क्विजीन कंटेस्ट 2020 (KCC2020-21), अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन कुकिंग प्रतियोगिता जो केरला टूरिज्म द्वारा प्रायोजित है इस बात पर केंद्रित एक अनोखा अभियान है कि केरला के लजीज व्यंजनों का अनुभव लेने के लिए दुनिया भर से पर्यटकों को आमंत्रित किया जाए। केरला के कुछ शानदार पारंपरिक व्यंजन गैलरी में प्रदर्शित हैं। आपको बस इनमें से किसी भी व्यंजन को अपने घर पर तैयार कर उसका वीडियो हमारे साथ साझा करना है। रोमांजक पुरस्कार आपकी प्रतीक्षा में हैं!

पुरस्कार

केरला के ड्रीम ट्रिप का विजेता बनें

अपने परिवार के साथ 10 सर्वोच्च विजेताओं को केरला की सात रातों वाली रोमांचक यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह पुरस्कार विजेता सहित परिवार के अधिकतम चार सदस्यों के लिए है। टूर पैकेज में शामिल होगा यात्रा, रहना और खाना। अन्य सभी प्रतिभागी वेबसाइट से सहभागिता का एक डिजिटल सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं।

picture

कौन भाग ले सकता है?

दुनिया भर के गैर-केरलावासि लोगों को भाग ले सकते हैं

यह कंटेस्ट सभी गैर-केरलावासियों के लिए खुला है, फिर चाहे आप दुनिया के किसी भी हिस्से से क्यों न हों। इस कंटेस्ट में भाग लेने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं है

कैसे भाग लें?

  • केरला क्विजीन कंटेस्ट 2020-21 में रजिस्टर कराएं
  • रेसिपी गैलरी की जांच करें और अपनी पसंद का एक व्यंजन चुनें
  • घर पर व्यंजन बनाते हुए अपने खुद के या परिवार के एक शॉर्ट वीडियो प्रेजेंटेशन शूट करें
  • अपनी प्रविष्टि सबमिट करने के लिए लॉग इन करें
  • वीडियो अपलोड करने के लिए इनमें से किसी भी विकल्प का इस्तेमाल करें: सीधे कंटेस्ट पेज पर अपलोड करें | वीडियो/लिंक ईमेल करें | फाइल ट्रांसफर विकल्प के जरिए साझा करें | WhatsApp पर लिंक साझा करें
  • वीडियो की आरंभिक जांच-पड़ताल एडमिन द्वारा की जाएगी। स्वीकृत होने पर आपको एक URL दिया जाएगा जिसे आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर लोगों का सपोर्ट हासिल कर सकते हैं।

अभी रजिस्टर करें!
 

कृपया ध्यान दें!

  • इस कंटेस्ट में भाग लेने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं रखा गया है।
  • आप अलग-अलग रेसिपीज के लिए अधिकतम पांच वीडियो अपलोड कर सकते हैं।
  • वीडियो में संवाद की भाषा आपकी अपनी पसंद की होगी।
  • केवल उन्हीं प्रविष्टियों को स्वीकृति मिलेगी जो कंटेस्ट के T&C (नियमों और शर्तों) को पूरा करती हों।
  • उन प्रविष्टियों को अस्वीकृत किया जाएगा जो कंटेस्ट के T&C (नियमों और शर्तों) का उल्लंघन करती हों।

वीडियो के विवरण

  • वीडियो की न्यूनतम अवधि 3 मिनट की होगी और अधिकतम 5 मिनट की। एक प्रविष्टि की फाइल साइज 500 MB से अधिक की नहीं होनी चाहिए।

अभी रजिस्टर करें!
picture
picture

जजिंग कमिटी

केरला सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा नियुक्त जजों का एक पैनल जो इस क्षेत्र के विशेषज्ञ होंगे प्रविष्टियों की जांच कर विजेताओं का चयन करेंगे। प्रविष्टियों का मूल्यांकन मुख्य रूप से इस आधार पर किया जाएगा कि सहभागी अपने वीडियो प्रेजेंटेशन में केरला की पारंपरिक पाक-कला शैली के तत्वों को कितनी बेहतरीन तरीके से शामिल करते हैं। प्रविष्टियों का मूल्यांकन करने में सोशल मीडिया चैनलों और कंटेस्ट पेज पर प्रत्येक प्रविष्टि के लिए प्राप्त लोकप्रियता/ऑडिएंस फीडबैक को भी ध्यान में रखा जाएगा।

जी हां, यह स्वाद और सुगंध का मामला नहीं है बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने रसोई में केरला का जश्न किस तरह मनाते हैं। जैसा कि थीम - ‘अपने रसोईघर में केरला को अपनाएं’ सुझाता है, KCC2020-21 मुख्य रूप से इस बारे में है कि अपने वीडियो प्रेजेंटेशन में आप ‘ईश्वर के अपने देश’ की पारंपरिक पाक-कला शैली के तत्वों को कितने बेहतरीन तरीके से शामिल करते हैं। इसमें यह भी महत्वपूर्ण है कि आप सब्जियां या मांस कैसे काटते हैं, किस तरह के बर्तन चुनते हैं, कैसे परोसते हैं, किस तरह की कटलरी का इस्तेमाल करते हैं, आपके परिवार के लोगों का जज्बा कैसा है और सबसे बड़ी बात कि जब आप अपने घर में व्यंजन का आनंद लेते हैं तो किस प्रकार की एकजुटता और सौहार्द्र के माहौल का सृजन होता है।

अब, अपनी पसंद के व्यंजन चुनें, कैमरा तैयार करें और खाना पकाना आरंभ कर दें!

अभी रजिस्टर करें!
picture