पष़यन्गाडी मस्जिद | ओडत्तिल मस्जिद – प्रार्थना कक्ष | ओडत्तिल मस्जिद


पष़यन्गाडी मस्जिद

पष़यन्गाडी मस्जिद

कोण्डोट्टी में स्थित पष़यन्गाडी मस्जिद केरल के ऐतिहासिक इस्लामी स्मारकों में से एक है। यह अपनी आकर्षक मुगल शैली की वास्तुकला और जालीदार खिड़कियों के लिए प्रसिद्ध है। कोण्डोट्टी तन्गल की स्मृति में 500 साल से भी पहले निर्मित, यह मस्जिद आज भी आस्था और परंपरा का एक जीवंत केंद्र है। विशेष रूप से वलिया नेरचा उत्सव इसकी जीवंत भावना को उजागर करता है।

ओडत्तिल मस्जिद – प्रार्थना कक्ष

ओडत्तिल मस्जिद – प्रार्थना कक्ष

तलश्शेरी में स्थित ओडत्तिल मस्जिद का प्रार्थना कक्ष अपनी शाश्वत सुंदरता का प्रदर्शन करता है। इसमें पॉलिश किए हुए लकड़ी के खंभे लगे हैं। छत पर जालीदार कारीगरी का अद्भुत नमूना है। झूमर इसकी भव्यता में चार चाँद लगा देते हैं। इसकी वास्तुकला पारंपरिक केरल शैली के अनुरूप है। इस मस्जिद का निर्माण 1806 में केई परिवार ने करवाया था। इसके आंतरिक भाग में शांति का अनुभव होता है। इस्लामी सौंदर्यबोध केरल की स्थानीय शिल्पकला के साथ सहजता से घुल-मिल जाता है।

ओडत्तिल मस्जिद

ओडत्तिल मस्जिद

ओडत्तिल पल्ली के नाम से भी जानी जाने वाली ओडत्तिल मस्जिद, कण्णूर के तलश्शेरी में स्थित एक 200 साल पुरानी मस्जिद है। इसका निर्माण 1806 में केई परिवार ने करवाया था। यह मस्जिद अपनी तांबे की टाइलों वाली छत और सुनहरे कलशों के लिए प्रसिद्ध है। इसका डिज़ाइन केरल के मंदिरों से प्रेरित है। यह ऐतिहासिक संरचना इस्लामी और केरल की वास्तुकला का एक अनूठा मिश्रण है और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है।

फोटो गैलरी

फोटो गैलरी

वीडियो गैलरी

वीडियो गैलरी