बेकल मडी बूट्स की मदद से बम्बू राफ्टिंग करने पर एक धीमा और इमर्सिव बैकवॉटर अनुभव प्राप्त होता है जहाँ रोमांच और रफ़्तार से ज़्यादा प्रकृति, लय और स्थानीय स्थलाकृति पर ध्यान दिया जाता है। खुले समुद्र से दूर होने के कारण यहाँ आपको शांत अंदरूनी जल मार्गों पर राफ्टिंग करते समय पानी के पास मौजूद मैंग्रोव के पेड़ों को देखने, पक्षियों को आज़ादी से घूमते हुए देखने, और जीवन की गति को धीमी गति से आगे बढ़ते हुए देखने का मौका मिलता है। पूरी तरह बांस से बनी राफ्ट स्थिर और ज़मीन से जुड़ी हुई महसूस होती है, जिससे प्रतिभागियों को आराम करने और अपने आसपास की चीज़ों को देखने का मौका मिलता है।


यहाँ प्रशिक्षित स्थानीय लोगों के मार्गदर्शन में यह अनुभव प्रदान किया जाता है जिन्हें पानी के बहाव, ज्वार-भाटे और बैकवॉटर में होने वाले मौसमी बदलावों की अच्छी समझ होती है। डंडे और पैडल के माध्यम से राफ्ट को धीरे-धीरे आगे बढ़ाने पर, पतली-पतली नहरें, छायादार हिस्से और खुले जल क्षेत्र दिखाई देते हैं जिनमें आसमान और आसपास की हरियाली की परछाई दिखाई देती है। यहाँ परिवार के लोग, पहली बार साहसिक गतिविधियों में भाग लेने वाले लोग और वे सभी लोग, बम्बू राफ्टिंग का आनंद ले सकते हैं जो एक शांत और प्रकृति से जुड़ी गतिविधि की तलाश में रहते हैं जो असली लगे और यादगार रहे।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

बम्बू राफ्टिंग, बेकल के पास बैकवॉटर क्षेत्र में की जाती है जो मैंग्रोव के पेड़ों की लाइन वाली नहरों और अंदरूनी जल क्षेत्रों के पास मौजूद है जहाँ पानी की तेज़ लहरें और खुला समुद्र जैसी परिस्थितियां नहीं हैं। पानी के स्तर और बहाव की स्थिति के आधार पर, गतिविधि वाले दिन को संचालक वास्तविक आरम्भ स्थल की पुष्टि कर देता है। बेकल और आसपास के टाउन से सड़क मार्ग द्वारा यहाँ आसानी से पहुंचा जा सकता है।

दूरी

बेकल फोर्ट (बेकल किला): 3-5 किमी

पल्लिक्करा / कान्जिरंगाड़: 4-7 किमी

कासरगोड टाउन: 15-20 किमी

मैंगलोर (मंगलुरु) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 65-75 किमी

कार्य के घंटे

यह गतिविधि सुबह 8 बजे से शाम 4:30 बजे तक होती है।

कुल अवधि

हर सेशन लगभग 60 से 120 मिनट का होता है, जिसमें ब्रीफिंग और गाइडेड राफ्टिंग का समय भी शामिल है।

एडवांस बुकिंग

पूर्व बुकिंग कर लेना बेहतर होता है, ख़ास तौर पर सप्ताहांत पर, स्कूल की छुट्टियों में और पीक टूरिस्ट सीज़न के दौरान।

आयु सीमा

यह गतिविधि आम तौर पर 8 साल और उससे ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए सही है जहाँ बच्चों के साथ बड़ों का होना ज़रूरी है।

कठिनाई का स्तर

यह गतिविधि, शुरुआत के अनुकूल है, और इसके लिए पहले से राफ्टिंग या स्विमिंग का अनुभव होना ज़रूरी नहीं है।

मौसम

अक्टूबर से मई तक का समय इस गतिविधि के लिए सबसे अच्छा होता है जिस पर पानी के स्तर और मौसम की स्थिति का भी असर पड़ता है।

अनुमानित लागत

इसका शुल्क आम तौर पर ₹1,000-₹2,500 प्रति व्यक्ति होता है। (समय और समूह के आकार के आधार पर अलग-अलग)

प्रतिबंध

राफ्ट पर खड़ा होना, अचानक हिलना-डुलना, या बांस के ढांचे का संतुलन बिगाड़ना मना है। इस गतिविधि से पहले शराब पीना या नशा करना सख्त मना है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

राफ्टिंग के दौरान फोटोग्राफी की अनुमति है। प्रतिभागियों को अपने व्यक्तिगत उपकरणों को पानी के संपर्क में आने से बचाने की सलाह दी जाती है। स्थिति अनुरूप होने पर गाइड, फ़ोटो लेने में मदद कर सकते हैं। बैकवॉटर क्षेत्रों में ड्रोन का उपयोग करने की अनुमति नहीं है, जब तक कि स्थानीय अधिकारियों से विशेष अनुमति नहीं मिल जाती।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

गाइडेड बम्बू राफ्टिंग सेशन, बम्बू राफ्ट, सभी प्रतिभागियों के लिए लाइफ जैकेट, गतिविधि से पहले बुनियादी सुरक्षा ब्रीफिंग, नेविगेशन और पानी-पर सुरक्षा के लिए प्रशिक्षित गाइड |

सुरक्षा और दिशा-निर्देश

गतिविधि के दौरान सभी प्रतिभागियों के लिए लाइफ जैकेट पहनना ज़रूरी है। प्रतिभागियों को सब समय गाइड के निर्देशों का पालन करना चाहिए। भारी बारिश, पानी का बहाव ठीक न होने, या खराब मौसम की स्थिति में सुरक्षा की दृष्टि से गतिविधि को टाला या रद्द किया जा सकता है।