केरल के समुद्रतट पर लहरें बड़ी शानदार और मनमोहक तरीके से उठना और मुड़ना कोई नई बात नहीं है। लेकिन उन लहरों के बीच आगे बढ़ता हुआ एक सर्फर आज भी आपका ध्यान खींच लेता है। इसकी शुरूआत अभी हाल ही में हुई है, जिसमें धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है जिससे यह यहाँ की तटरेखा का हिस्सा बनता जा रहा है।
बहुत ज़्यादा भीड़-भाड़ वाले अन्य सर्फिंग स्थलों के विपरीत, केरल के कई समुद्र तटों में बहुत आरामदायक माहौल देखने को मिलता है। यहाँ जो सर्फिंग सीखना चाहते हैं वे आसानी से अपने दम पर सर्फिंग सीख सकते हैं। इसके अलावा, अनुभव सर्फरों भी लम्बे समय तक बिना रुके राइड का मज़ा ले सकते हैं। यहाँ की तटरेखा भी थोड़ी अलग तरह की है जहाँ कई जगहों पर चट्टानों वाले समुद्रतट और शांत नदी के मुहाने भी देखने को मिलते हैं जहाँ का रेतीला भूतल लहरों को काफी आरामदायक बना देता है, ख़ास तौर पर मानसून के बाद के महीनों में।
सुयोग्य प्रशिक्षकों, फोम बोर्ड, और सही प्रशि क्षण की मदद से पहली बार सर्फिंग करने वाले सर्फर बहुत जल्दी अपना बैलेंस बनाना सीख लेते हैं और अपनी पहली राइड के उत्साह का अनुभव करते हैं। इसके लिए राज्य के विभिन्न हिस्सों में स्कूल खोले जा रहे हैं।
राज्य में अधिकांश सर्फिंग वेंचर, वर्कला, कोवलम जैसे स्थानों और उत्तरी केरल के कुछ समुद्रतटों तक ही सीमित हैं। ये जगहें, सर्फरों के लिए आरामदायक और सुरक्षित होती हैं क्योंकि यहाँ लहरें थोड़ी स्थिर होती हैं, यहाँ प्रवेश लेना आसान होता है, और यहाँ एक अच्छी संख्या में सर्फिंग स्कूल और कैफे हैं जहाँ बड़े आराम से सर्फिंग का मज़ा लिया जा सकता है। लोगों को आम तौर पर सुबह के समय और दोपहर के बाद सर्फिंग सिखाया जाता है क्योंकि इस समय हवा आम तौर पर शांत होती हैं और परिस्थितियां अनुकूल होती हैं। चाहे आप इसे एक बार कर रहे हों या एक सर्फिंग कैम्प में भाग ले रहे हों, लोगों की सुरक्षा, सही प्रशिक्षण, और समुद्र के प्रति प्रेम पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
केरल में सर्फिंग का प्रमुख सीजन अक्टूबर से अप्रैल तक रहता है, यानी दक्षिणी पश्चिमी मानसून अवधि के समाप्त होने के बाद। इस दौरान समुद्र आम तौर पर शांत और सर्फिंग के लिए अनुकूल होता है क्योंकि इस समय लहरें काफी ऊंची नहीं होती हैं और दृश्यता भी काफी अच्छी रहती है। मानसून के महीने, सर्फिंग सीखने के लिए अच्छे नहीं होते हैं क्योंकि इस दौरान समुद्र में लहरें तेज़ होती हैं, हवाएं भी तेज़ चलती हैं, और मौसम भी अस्थिर रहता है। जाने-माने सर्फिंग स्कूल, लोगों को सर्फिंग सिखाने के लिए प्रमाणिक प्रशिक्षकों की मदद लेते हैं, सुरक्षा नियमों का पालन करते हैं, और प्रत्येक प्रशिक्षण से पहले उपकरणों की ठीक से जांच करते हैं ताकि गैर-तैराक भी उथले और देखरेख वाले क्षेत्रों में सर्फिंग का आनंद ले सकें।
अधिकांश सर्फिंग स्कूल संचालक, शुरूआती लोगों के लिए ‘सर्फिंग करना सीखें’ सेशन, कई दिन चलने वाले कोर्स, और इंटरमीडिएट राइडरों के लिए गाइडेड सेशन प्रदान करते हैं। सप्ताहांत, छुट्टियों, और पीक सीज़न के लिए, पहले से ही अपनी जगह सुरक्षित कर लेना बेहतर होता है। इसके अलावा, लम्बे सेशन या सर्फिंग कैम्पों के मामले में, आपको अपना बुनियादी शारीरिक फिटनेस और मेडिकल सर्टिफिकेट दिखाने के लिए कहा जा सकता है। आपको सिर्फ तभी सर्फिंग करने दिया जाएगा जब प्रशिक्षकों को समुद्र सुरक्षित लगेगा, और ज्वार-भाटा एवं हवा के हिसाब से सर्फिंग की समय अवधि में बदलाव हो सकता है।
सबसे पहले, अपने प्रशिक्षक की बात को सुनना और समझना बहुत जरूरी है जिस समय वे आपको फ्लैग सिस्टम, बहुत तेज़ धाराओं, और सुरक्षित तरीके से गिरने की तकनीकों के बारे में बता रहे हों।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि प्रशिक्षक पेशेवर तरीके से प्रशिक्षित हैं और उपकरण अच्छी क्वालिटी के हैं, ऐसे सर्फिंग स्कूल चुनें जिन्हें केरल पर्यटन द्वारा अनुमोदित किया गया हो या मान्यता दी गई हो।
आप पानी में कितने आत्मविश्वास के साथ सर्फिंग कर सकते हैं और आपको सर्फिंग का कितना अनुभव है उसके आधार पर आप बिगिनर लेसन (शुरुआती लेसन) या एडवांस्ड सेशन (उन्नत सत्रों) में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं।
सप्ताहांतपर और पीक सीज़न में यहाँ जगह मिलना बहुत मुश्किल है; इसलिए आपको अपने स्पॉट की प्री-बुकिंग कर लेनी चाहिए और एक दिन पहले ही अपने समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।