हिल पैलेस म्यूजियम, तृप्पूणित्तुरा

 

कोच्चि से 10 किमी दूर यह हिल पैलेस म्यूजियम कोच्चि के पूर्व शासकों का आधिकारिक आवास था। 1865 में निर्मित यह भवन अब एक पूर्ण सुसज्जित नृजातीय-पुरातात्विक म्यूजियम और केरल का पहला हेरिटेज म्यूजियम है। पैलेस कॉम्प्लेक्स अपने आपमें 49 भवनों का संकुल है और यह केरल की पारंपरिक स्थापत्य शैली में निर्मित है। इसके चारों ओर 52 एकड़ से अधिक टैरेसयुक्त भूमि है।

आप यहां ऑयल-पेंटिंग्स, भित्ति चित्र, मूर्तियां, पांडुलिपियां और कोच्चि राजपरिवार से जुड़ी चीजों को देख सकते हैं। सुदूर पूर्व के एंटीक सिरैमिक्स, कुडक्कल्लु (कब्र का पत्थर), तोप्पिक्कल्लु (हुड स्टोन), लैटराइट मेमोरियल्स और काष्ठ निर्मित मेमोरियल्स जो सिंधु घाटी और हड़प्पा जैसी प्राचीन सभ्यताओं जैसे लगते हैं, यहां देखे जा सकते हैं। इसमें समकालीन कला को समर्पित एक गैलरी भी है। हमारे लिए ऐसे मूल्यवान ऐतिहासिक अवशेषों और महत्वपूर्ण भवन का यहां होना गैरव की बात है।

प्रवेश समय

सोमवार को छोड़कर अन्य सारे दिन- 09:00 से 12:30 बजे और 14:00 से 16:30  बजे

प्रवेश शुल्क

वयस्क - रु. 30/- बच्चे (5-12) - रु. 10/-

चिल्ड्रेन पार्क

6:00 बजे संध्या तक खुला रहता है |

संपर्क जानकारी

+91 484 2781113

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: एरणाकुलम, लगभग 10 कि.मी.
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 33 कि.मी.

अवस्थिति

अक्षांश: 9.953634, देशांतर: 76.361446

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close