पेरियार टाइगर रिज़र्व, तेक्कडी

 

तेक्कडी का नाम सुनते ही हाथियों के झुंड, दूर तक फैली पहाड़ियाँ और खुशबूदार मसालों के बचीगों की तस्वीरें दिलोदिमाग में छाने लगती हैं। तेक्कडी के पेरियार वन भारत के सबसे सुंदर वन्यजीव अभ्यारण्य में एक है। पूरे जिले में फैले सुंदर बगीचे और हिल टाउन सुंदर पगडंडियों और पवर्तीय नज़ारों से भरपूर हैं।

पेरियार वनों की संपदा
वनस्पति – यहाँ 1965 से अधिक फूलों के पौधे हैं जिनमें 171 घास की प्रजातियाँ और 143 आर्किड की प्रजातियाँ हैं। दक्षिण भारत का एकमात्र शंकु वृक्ष जिसे वैज्ञानिक भाषा में पोडोकार्पस वेलीतचनस कहते हैं, पेरियार टाइगर रिज़र्व में उगता है।

जीव जंतु
स्तनपायी – यहाँ 60 से अधिक प्रजातियों के स्तनपायी जीव पाए जाते हैं जिनमें एशियाई हाथी, बंगाल टाइगर, इंडियन बाइसन, साम्बर, इंडियन वाइल्ड डॉग, तेंदुआ, बार्किंग डियर और नरम बालों वाला ऊदबिलाव शामिल हैं जिन्हें पेरियार झील में नौका विहार करते हुए देखा जा सकता है। नीलगिरि थार ऊँचे चट्टानी इलाकों में विचरण करता है जबकि विलुप्तप्राय सिंह की पूँछ वाला लंगूर घने सदाबहार जंगलों में देखा जा सकता है। बोनेट लंगूर और नीलगिरि लंगूर दोनों को नाव के किनारे पहुँचने पर पेड़ों से छलांग लगाते देखा जा सकता है।

पक्षी – यहाँ प्रवासी पक्षियों सहित 265 प्रजातियों के पक्षी हैं । मलाबार ग्रे हॉर्नबिल, इंडियन पाइड हॉर्नबिल, व्हाइटबेलीड ट्रीपाई, ड्रोनगोस की अनेक प्रजातियाँ, कठफोड़वा, फ्लाइकैचर, बैब्लर, सुंदर मलाबार ट्रोगोन आदि को नाव के किनारे पहुँचने पर देखा जा सकता है।

सरीसृप – कोबरा, वाइपर, करैत, अनेक जहर-रहित सांप और इंडियन मानीटर लिज़ार्ड।

उभयचर – मेंढक जैसे रंगीन मलाबार ग्लाइडिंग फ्रॉग, फनगोइड फ्रॉग, बाइकलर फ्रॉग, अनेक प्रजातियों के टोड और लिम्बलेस कैसिलियन।

मछलियाँ – पेरियाल झील और उसकी धाराओं अनेक प्रजातियों की मछलियाँ पाई जाती है जिनमें महसीर भी शामिल हो जो भारत का प्रसिद्ध और विलुप्तप्राय मत्स्य खेल है। नाव में बैठकर आप नर्म बालों वाले ऊदबिलाव को अक्सर देख सकते हैं।

बगीचे – चाय, इलाइची, काली मिर्च और कॉफ़ी के बगीचे इस टाइगर रिज़र्व के आसपास के इलाकों में फैले हुए हैं।

वॉच टॉवर – पेरियार टाइगर रिज़र्व के भीतर कुछ वॉच टॉवर भी हैं जो वन्य जीवों को देखने के लिए बेहतरीन हैं। इसके लिए वन सूचना केंद्र, तेक्कडी में आरक्षण किए जा सकते हैं, फ़ोन ++ 91- 4869 - 222027

संपर्क के विवरण

फ़ील्ड डायरेक्टर (प्रोजेक्ट टाइगर) फ़ील्ड डायरेक्टर का कार्यालय एस. एच. माउंट, कोट्टायम केरल, भारत - 686 006 टेलीफ़ोन - +91 481 2311740 ईमेल -fd@periyartigerreserve.org वेबसाइट - www.periyartigerreserve.org उप निदेशक (पेरियार ईस्ट) पेरियार टाइगर रिज़र्व तेक्कडी केरल, भारत - 685 536 टेलीफ़ोन - +91 4869 222027 ईमेल - dd@periyartigerreserve.org

कैसे पहुँचें

नज़दीकी रेल्वे स्टेशन – कोट्टायम रेल्वे स्टेशन, तेक्कडी से लगभग 110 कि.मी. दूर नज़दीकी एयरपोर्ट – मदुरै, कोचीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से लगभग 140 कि.मी., तेक्कडी से लगभग 190 कि.मी.

लोकेशन

अक्षांश: 9.4679, देशांतर: 77.143328

भौगोलिक सूचना

Rainfall: 25 cm

नक्शे

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close