वायनाड में कुरुवाद्वीप

 

कुरुवाद्वीप या कुरुवा आइलैंड वायनाड की कबनी नदी के बीच बसा हुआ टापुओं का संकुल है जो बांस से बने विशेष प्रकार के राफ्ट में कराए जाने वाले अपने नौका विहार के लिए प्रसिद्ध है। 950 एकड़ में फैला यह द्वीप समूह अपने विविध वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के लिए विख्यात है। इन द्वीपों पर ताजे पाने के दो छोटे झील हैं। ये द्वीप हॉर्नबिल, तोता और अनेक तितलियों सहित कई प्रजातियों के प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित स्वर्ग हैं।

इस दूरस्थ गंतव्य पर प्रकृति प्रेमी बड़ी संख्या में आते हैं। ट्रेकिंग प्रेमियों को यहां कुछ बेहद खूबसूरत और कुदरती ट्रेल्स मिलेंगे। नदी के किनारे खड़े विशाल वृक्ष उपयुक्त पिकनिक स्थल हैं। द्वीप के नयनाभिराम सौंदर्य का आनंद उठाते हुए पास से गुजरती जलधाराओं में नौका विहार या राफ्टिंग करना अद्भुत अनुभव होता है।

अनुमति देने वाला प्राधिकार

डिविजनल फॉरेस्ट ऑफिसर
साउथ वायनाड
कलपेट्टा
फोन: +91 4936 203428

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड, मानन्तवाडि से लगभग 99 किमी दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 119 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.828374, देशांतर: 76.089706

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close