मीन्वल्लम जलप्रपात (मीन्वल्लम वाटरफॉल), पालक्काड

 

मीन्वल्लम जलप्रपात, पालक्काड जिले में छुपा हुआ एक ऐसा रत्न है जो तुप्पनाड नदी में 45 मीटर की ऊंचाई से गिरता है। तुप्पनाड नदी का उद्गम कल्लडिकोडन पहाड़ियों में है। तुप्पनाड नदी बाद में जाकर तूतापुषा में मिलती है और फिर भारतापुषा नदी में विसर्जित हो जाती है। यह जलप्रपात NH 213 पर पालक्काड-मण्णारक्काड मार्ग में तुप्पनाड जंक्शन से 8 किमी जंगल के अंदर स्थित है। यह हमारे बहुत से पर्यटकों को आकर्षित करता है।

मीन्वल्लम में पालक्काड जिला पंचायत द्वारा तीन मेगा वाट की क्षमता वाली एक छोटी सी जल विद्युत परियोजना का निर्माण किया गया है। जलप्रपात और आसपास के इलाकों को पालक्काड वन विभाग में ओलवक्कोड श्रृंखला की तुडिककोड़ वन संरक्षण समिति द्वारा संरक्षण प्रदान किया जाता है और रखरखाव किया जाता है। जलप्रपात के आसपास के जंगल साइलेंट वैली नैशनल पार्क का एक विस्तार है। जलप्रपात पालक्काड से 34 किमी और मण्णारक्काड से 26 किमी की दूरी पर स्थित है। 

संपर्क जानकारी

फोन: +91 4924 240705, 92497 87624

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: पालक्काड टाउन, लगभग 29 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोयम्बत्तूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (तमिलनाडु), लगभग 95 कि.मी. |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close