कोष़िक्कोड का प्लैनेटेरियम और रीजनल साइंस सेंटर

 

कोष़िक्कोड स्थित रीजनल साइंस सेंटर और प्लैनेटेरियम मलबार क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए केरल में विज्ञान के प्रसार में योगदान देता है। 250 सीटों वाला कोष़िक्कोड प्लैनेटेरियम ब्रह्मांड, ग्रहों और तारों के रहस्य उजागर करता है। 1997 में आरंभ हुआ यह प्लैनेटेरियम सालाना लगभग 1200 शो आयोजित करता है। जर्मनी के कार्ल जेस (Carl Zeiss) का प्रोजेक्शन सिस्टम संपूर्ण कक्ष को प्रकाशित करता है और उन सबको चमत्कृत कर देता है जिन्हें इनका अनुभव करने का अवसर मिलता है।

साइंस सेंटर उसी परिसर में स्थित है जिसमें प्लैनेटेरियम है। इसमें एक साइंस एक्जीबिशन गैलरी, मोबाइल  और ट्रैवेलिंग साइंस एक्जीबिशन और एक हाई डेफिनिशन 3डी थिएटर है। एटिमॉलॉजी सेक्शन जिसे जायंट्स ऑफ नेचर कहते हैं और एक्वेरियम इस संस्थान के अन्य आकर्षण हैं।

यहां घूमने का समय

10:30 - 18:30 बजे तक

दैनिक शो

3 डी शो समय: 11:00, 13:00, 15:00 और 17:00 बजे
प्लैनेटेरियम शो का समय: 12:00, 14:00, 16:00 और 18:00 बजे

संपर्क जानकारी

रीजनल साइंस सेंटर और प्लैनेटेरियम
जाफ्फरखान कॉलोनी के पास
कालिकट - 673006
फोन: +91 495 2770571
वेबसाइट: www.rscpcalicut.org

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड, लगभग 4 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 28 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.263434, देशांतर: 75.785941

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close