टीक म्यूजियम (सागवान संग्रहालय), निलंबूर

 

टीक यानी सागवान के साथ केरल का रिश्ता बहुत पुराना है और कृषि एवं वाणिज्य में इसकी केंद्रीय भूमिक रही है। टीक शब्द मलयालम ‘तेक्कु’ (तेक्क) से निकला है। निलंबूर का टीक म्यूजियम इस प्राचीन संबंध का जश्न मनाता है और आपको इतिहास की यात्रा पर ले चलता है जहां आप हमारी संस्कृति में टीक (सागवान) और उसके महत्व के बारे में जान पाते हैं।

सागवान अब भी सर्वाधिक पसंदीदा काष्ठ के रूप में लोकप्रिय है। यह म्यूजियम केरल वन अनुसंधान संस्थान / केरल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (केएफआरआई) के उप केंद्र में 1995 में स्थापित किया गया। इस क्षेत्र में टीक अत्यंत महत्वपूर्ण है। दुनिया का पहला टीक (टेक्टोना ग्रांडिस) बागान निलंबूर में 1840 के दशक लगाया गया था और यह दुनिया के प्रमुख टीक बागानों में शुमार है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं और यहां पोर्टिको में आपको 55 साल पुराने सागवान वृक्ष के व्यापक मूल तंत्र के दर्शन होते हैं।

इस केंद्र के ग्राउंड फ्लोर में कन्निमारा टीक पर अनुसंधान होता है। नजदीकी टीक बागान में यह विशाल वृक्ष मौजूद है जो दुनिया में अपने किस्म का सबसे पुराना वृक्ष है। यह इस क्षेत्र के इतिहास का अभिन्न अंग है और हमें इसकी छाल, फूल और फल के विवरण प्राप्त होते हैं। साथ ही हमें टीक बागान की गतिविधियों की झलक भी मिल जाती है जिनके पीछे 160 साल का इतिहास है। टीक की लकड़ी से निर्मित एक पारंपरिक अन्नागार और उरु नामक नौका का लघु प्रतिकृति यहां के अन्य आकर्षणों में हैं।

यहां आपको 480 साल पुराने सागवान वृक्ष का एक विशाल लट्ठा भी देखने को मिलता है जिसे कोट्टयम के नगरंपारा फॉरेस्ट रेंज से यहां लाया गया है। साथ ही आप बीज की ग्रेडिंग, बुआई पूर्व के उपचार, टीक का लट्ठा तैयार करने का तरीका, टीक का वानस्पतिक प्रसार और बीज से लेकर वयस्क पेड़ बनने तक टीक के संपूर्ण जीवन चक्र के विभिन्न चरणों से परिचित होते हैं।

800 मीटर लंबे जैव-संसाधन युक्त प्राकृतिक ट्रेल पर आपको अनेक प्रकार के पक्षी और सरीसृप देखने को मिलते हैं। पश्चिमी घाट की कुदरती रूप से तैयार की गई 50 वृक्ष प्रजातियां और 136 संकटग्रस्त और लुप्तप्राय वृक्ष प्रजातियां यहां लगाई गई हैं। लगभग 58 प्रजातियों के स्थानीय और प्रवासी पक्षी इस इलाके में रिकॉर्ड किए गए हैं। यह म्यूजियम आपको ज्ञान और अनुभव से समृद्ध अनोखी यात्रा पर ले चलता है जो आप दुनिया में कहीं और नहीं पा सकते।

प्रवेश समय

10:00  बजे से 17:00 बजे तक

और अधिक जानकारी के लिए

फोन: +91 4931 222846
वेबसाइट: www.kfri.res.in/teak_museum.asp

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: निलंबूर, लगभग 3 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मलप्पुरम से लगभग 36 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.301059, देशांतर: 76.249727

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close