इस वेबसाइट का इस्तेमाल कैसे करें?

 

केरल टूरिज्म (केरल पर्यटन) वेबसाइट को आधुनिक पर्यटकों की मांग और जरूरतों के मद्देनजर नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। अंग्रेजी के अलावा इस वेबसाइट की सामग्री को अन्य अंतर्राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय भारतीय भाषाओं में भी एक्सेस किया जा सकता है।

Internal Search

इंटर्नल सर्च

यह साइट इंटर्नल सर्च करने की सुविधा देती है जिससे आप यह देख पाते हैं कि कोई जानकारी इस साइट पर उपलब्ध है या नहीं। गूगल द्वारा मुहैया इस सेवा की मदद से यह सर्च इंजन आपकी जरूरत की जानकारी आपको तुरंत मुहैया करेगा।
इस साइट की सामग्री तीन भागों में विभाजित है। अधिकतर सामग्री पर्यटकों को जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार की गई है। मीडिया क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए उपयोगी एक अलग सेक्शन है। इसी तरह, एक सेक्शन ऐसा है जो टूरिज्म या बिज़नेस सेक्टर में काम करने वाले लोगों के लिए जरूरी जानकारी प्रदान करता है।

केरल एक नजर में (केरल एट अ ग्लांस)

इस साइट में ‘केरल एक नजर में’ (केरल एट अ ग्लांस) नामक सेक्शन है जो पर्यटकों को ‘ईश्वर के अपने देश’ की यात्रा करने के विभिन्न पहलुओं के बारे में स्पष्ट रूपरेखा देता है। आपको वे सभी जरूरी जानकारी मिल जाती है जिससे केरल की यात्रा करने वाले हर यात्री को अवगत होना चाहिए। उदाहरण के लिए, यह साइट ‘वीज़ा ऑन अराइवल’ सुविधा के बारे में जानकारी देती है जो कुछ देशों से आने वाले यात्रियों के लिए सुलभ  है।

Large Video Collection

वीडियो का बड़ा कलेक्शन

हर अनुभवी यात्री जानता है कि तस्वीरों या वीडियो ब्राउज कर वे अपने पसंदीदा गंतव्य की जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह वेबसाइट 1500 से अधिक तस्वीरों और 3000 से अधिक वीडियो उपलब्ध कराती है। ये वीडियो विविध विषयों पर हैं, जैसे- गंतव्य, खान-पान और रेसिपी, कला, त्योहार, आयुर्वेद, नौका दौड़ और वन्यजीव (वाइल्डलाइफ) आदि। साइट पर पारंपरिक केरल संगीत की विभिन्न ऑडियो क्लिपिंग्स सुनते हुए आप केरल की संगीत पृष्ठभूमि का भी अनंद ले सकते हैं।

Tour Planner

टूर प्लानर

यह साइट इंटेलिजेंट टूर प्लानर की मदद से संभावित यात्रियों को खुद से अपना टूर प्लान बनाने की सुविधा देती है। आपको केवल अपनी पसंद के गंतव्यों को चुनना होता है और टूर प्लानर उन सभी गंतव्यों को आपस में जोड़ने वाला एक प्लान तैयार कर देता है। आपको ट्रैवल प्लान (यात्रा योजना) दी जाती है जो आपको आपकी पसंद के स्थलों की यात्रा के लिए सबसे आसान और सुविधाजनक मार्ग सुझाता है।

Major Destinations

प्रमुख गंतव्य

यात्री के रूप में आपकी रुचि हर इलाके के प्रमुख गंतव्यों में होगी और आप ऐसे स्थलों के बारे में अधिक जानकारी जुटाना चाहेंगे। यह साइट ऐसे गंतव्यों की सूची मुहैया करती है जिन्हें आपकी पसंद के अनुसार छांटा जा सकता है। आप यह समझ पाएंगे कि कौन से प्रमुख गंतव्य स्थल हैं। जब आप अपनी पसंद का गंतव्य चुन लें तो आप उस स्थान के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

E-Newsletter

ई-न्यूज़लेटर

इस साइट की एक अन्य अनोखी सेवा यह है कि यह आपको पिछले 15 वर्षों से केरल टूरिज्म द्वारा प्रकाशित ई-न्यूज़लेटर प्राप्त करने की सुविधा देती है। पर्यटन सीजन, यात्रा विवरण और रीसॉर्ट डील के बारे में आप इन न्यूज़लेटर के माध्यम से और अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप केरल टूरिज्म और लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के अपडेट्स भी प्राप्त कर सकते हैं। तो अब इस मासिक ई-न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करें जिसे दो बार प्रतिष्ठित PATA अवार्ड मिल चुका है।

Message Board

मैसेज बोर्ड

इस साइट द्वारा आपको दी जाने वाले एक पूरी तरह निःशुल्क विशेष सेवा एक ट्रैवल फोरम या मैसेज बोर्ड है जो केरल की यात्रा पर आने वाले पर्यटकों के लिए बेहद उपयोगी है। यदि आप केरल की यात्रा पर आने वाले हैं तो आप मैसेज बोर्ड में अपनी यात्रा की एक अनुमानित रूपरेखा पोस्ट कर सकते हैं। विभिन्न टूर ऑपरेटर आपकी विशिष्ट जरूरतों के अनुरूप प्लान तैयार करते हैं और एक आकलन मुहैया करते हैं। यदि आप ऑफर किया जाने वाला कोई पैकेज चाहते हैं तो आप इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close