आयुर्वेदिक उपचारों का लाभ कैसे उठाएं?

 
Rejuvenation Therapy

एक हजार साल से भी अधिक समय से केरल में आयुर्वेद को सावधानी से निखारा गया है। विशिष्ट उपचारों से लेकर आहार अनुशंसा तक यह हमारी संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है। आयुर्वेद हमारे लिए केवल रोग निदान का एक तरीका नहीं बल्कि एक जीवनशैली है। आयुर्वेदिक चिकित्सक का लक्ष्य रोगी की समग्र स्वास्थ्य वृद्धि होती है न कि बस किसी एक समस्या विशेष का इलाज करना। इससे दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ हासिल होता है और शरीर स्थिर रहता है। रिज्युवेनेशन थेरेपी (कायाकल्प चिकित्सा) के दौरान विशेष जड़ी-बूटियों की मदद से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकलते हैं।

इससे इम्यून सिस्टम को भरपूर मजबूती हासिल होती है और रोगी की समग्र स्थिति में पूर्ण सुधार होता है। रोग की जटिलता और उसकी क्रॉनिक प्रकृति के आधार पर यह तय होता है कि उपचार में कितना समय लगेगा जो एक सप्ताह से लेकर महीनों की अवधि हो सकता है। राज्य में वर्ष भर आयुर्वेदिक उपचार मुहैया करने वाले कई आयुर्वेदिक अस्पताल हैं और होटल और रिसॉर्ट भी हैं। अपनी यात्रा प्लान करने से पहले आप चिकित्सक से ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं और अपनी मेडिकल हिस्ट्री और विवरण साझा कर सकते हैं। पर्याप्त जानकारी हासिल करने के बाद, चिकित्सक आपको एक समग्र स्वास्थ्य और उपचार योजना अपनाने के लिए जानकारी मुहैया करेंगे।

मान्यताप्राप्त आयुर्वेदिक केंद्र

इस साइट पर मान्यताप्राप्त आयुर्वेदिक केंद्रों की सूची उपलब्ध है।


District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close