मनमोहक केरल

 

पाणियेलि पोरु

पाणियेलि पोरु कोच्चि के बाहरी इलाके में स्थित एक अछूता कुदरती पर्यटन स्थल है। राज्य के इस कम चर्चित पिकनिक स्थल में एक खूबसूरत जल-प्रपात और अनेक अद्भुत जलधाराएं हैं। उत्तर में मलयाटूर और दक्षिण में पाणियेलि के बीच बहने वाली पेरियार नदी के जल से सिंचित यह स्थल पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इस स्थान का नाम नदी की जोरदार लहरों के साथ नाविक के नियमित संघर्ष की दास्तान बताता है। बांस काटकर बेड़ा बनाया जाता है जिन्हें खेने वाले नाविकों को मलयाटूर के पार से उन बांसों को लाने में उद्दाम लहरों से संघर्ष करना पड़ता है। इसलिए पोरु नाम पड़ा जो संघर्ष का मलयालम शब्दांतरण है। हर मोड़ पर बल खाती पेरियार नदी के साथ चहचहाती चिड़ियों को देखना सही मायने में एक अद्भुत अनुभव होता है। फोटोग्राफी के प्रेमी इस इलाके में बड़ी संख्या में जुटते हैं। यहां नियमित रूप से राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा की शूटिंग होती रहती है। मध्य-नवंबर से मध्य-मई यहां आने का सबसे मुफीद समय है जब पानी का बहाव थोड़ा कम होता है और चट्टानें और पानी के भंवर दिखाई पड़ने लगते हैं।

और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

डिस्ट्रिक्ट फारेस्ट ऑफिस
मलयाटूर
फ़ोन: +91 484 2649052

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: आलुवा, लगभग 35 कि.मी. दूर |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 35 कि.मी. दूर |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close