कल्लप्पम

 

स्वादिष्ट, नर्म और फूले-फूले कल्लप्पम संपूर्ण केरल के भोजन की मुख्य विशेषता है। इसके प्रामाणिक किस्म में कुदरती रूप से तैयार की गई ताड़ी का इस्तेमाल किया जाता है और इसकी मुलायमियत को घर पर दूसरी विधियों से भी तैयार किया जा सकता है। यह स्वादिष्ट पैनकेक कई तरह के व्यंजनों के साथ खाया जा सकता है और यह हमारे घरों का काफी पसंदीदा व्यंजन है। उम्मीद है आप भी इसे पसंद करेंगे।

सामग्री (10 पीस के लिए)
चावल – 500 ग्राम
यीस्ट - 2 ग्राम
शक्कर – 50 ग्राम या स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
नारियल - 1
जीरा - 5 ग्राम
छोटा प्याज (कटा हुआ) - 10
करी पत्ते (कटे हुए) - 2 गुच्छे
लहसुन (कुचले हुए) - 5 कलियां
नारियल तेल - 20 मिली

पकाने की विधि
भींगे हुए चावल को पीस कर बारीक पेस्ट बना लें। बैटर (लपसी) मोटा होना चाहिए लेकिन ढालने में एक समान होना चाहिए। यीस्ट को 15 मिली गुनगुने पानी और 10 ग्राम शक्कर के साथ घोल लें और पीसे हुए बैटर में मिलाएं। बैटर में शक्कर और नमक मिलाएं और 6 से 8 घंटे तक फर्मेंट होने दें। कद्दूकस किए हुए नारियल, लहसुन, करी पत्ता, छोटे प्याज मिक्स करें नमक और शक्कर चेक करें। आधे घंटे तक अलग रख दें। डोसा पैन गर्म करें, तेल छिड़कें और एक कलछुल भरकर बैटर डालें और धीमा आंच में एक मिनट तक पकाएं। पलट दें और हल्का भूरा होने तक पकने दें। परोसने से पहले कुछ बूंद घी छिड़कें जिससे स्वाद और सुगंध निखर जाएंगे।

साभार: सूर्या, एरणाकुलम।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close