पुट्टु और कडला करी

 

दुनिया में किसी भी मलयाली परिवार में आप जाएं, पूरा उम्मीद है कि आपको नाश्ते में पुट्टु और कडला करी खाने को मिले। अपने जायकेदार स्वाद और आसान रेसिपी के कारण यह केरल में अधिकतम लोगों का पसंदीदा व्यंजन है। इसकी खुशबू कमाल की होती है और मुलायम पुट्टु और कडला (चना) के इस नाश्ते का पहला कौर ही आपको स्वाद की एक अद्भुत दुनिया में पहुंचाने को काफी होता है। नीचे ईश्वर के अपने देश में खाए जाने वाले एक बेहतरीन नाश्ते की रेसिपी दी गई है।

पुट्टु- सामग्री
चावल का थोड़ा मोटा पिसा हुआ आटा - 1 कप
कद्दूकस किया हुआ नारियल - ½ कप
पानी- आवश्यकतानुसार
नमक- स्वादानुसार

बनाने की विधि
आटे में नमक और पानी डालें, अच्छी तरह मिलाएं ताकि कोई गुठली न बने। पुट्टु मेकर में इस मिश्रण को भरें। पहले कद्दूकस किए नारियल की एक परत डालें, फिर आटे की। इसी तरह एक के बाद एक परत बनाएं। भाप से अच्छी तरह पकाएं।

कडला करी- सामग्री
चना (काला बंगाल चना) - 1 किग्री
नारियल तेल - 100 मिली
कद्दूकस किया हुआ नारियल - 3
लहसुन - 10 ग्राम
छोटा प्याज - 150 ग्राम
सरसों के दाने - 10 ग्राम
लाल मिर्च - 50 ग्राम
कटे प्याज - 500 ग्राम
खरा धनिया - 50 ग्राम
हल्दी पाउडर - 1 चम्मच
मिर्च पाउडर - ½ चम्मच
करी पत्ता - 2 गुच्छे
गरम मसाला पाउडर - 2 चम्मच
नमक - स्वादानुसार

बनाने की विधि
नमक के साथ चना उबालें। कद्दूकस किया हुआ नारियल, प्याज, लाल मिर्च, धनिया, करी पत्ता और लहसुन को नारियल तेल में हलका भूरा होने तक भूनें। इसके बाद उन्हें एक साथ पीस कर मोटा पेस्ट बना लें। सरसों के दाने, कटे प्याज, धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, और गरम मसाले को हल्का तलें। पानी डालकर कडला (चना) उबालें। अच्छी तरह पकाएं। थोड़ा नमक डालें और गर्मागर्म परोसें।

साभार:
होटल मस्कट
तिरुवनंतपुरम

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close