यह वीडियो घी राइस पकाने की विधि दिखाता है।
सामग्री
बिरियानी राइस - 2 कप
घी - 5 से 6 चम्मच
काजू गिरी - ½ कप
लौंग - 4 से 5 पीस
चूर्ण की हुई काली मिर्च - 4 से 5
मुनक्का - ¼ कप
कुचला हुआ अदरक - 1 चम्मच
कुचला हुआ लहसुन - 1 चम्मच
नींबू रस
प्याज (कटा हुआ)- 2
तेजपत्ता- 2
इलाइची- 4
दालचीनी- 4
कटी हुई धनिया पत्ती - ¼ कप
नमक - स्वादानुसार
पानी - 3½ कप
पकाने की विधि
चावल को धोकर पानी बहा दें और चावल अलग रख लें। पैन में तीन चम्मच घी गर्म करें। इसमें काजू डालें और भूरा होने तक चलाते रहें। काजू गरियों को निकालें। यही प्रक्रिया मुनक्के के साथ दुहराएं।
पैन में थोड़ा और घी गर्म करें। अब प्याज के टुकड़े और नमक डालें। भूरा होने तक चलाते रहें। सामग्री को उस प्लेट में रखें जिसमें तले हुए काजू और मुनक्के रखे हैं।
एक बड़े बर्तन में थोड़ा और घी लें और गर्म करें। लौंग डालें, फिर दालचीनी, इलाइची, चूर्ण की हुई काली मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट। अच्छी तरह चलाएं। इसमें प्याज के टुकड़े डालें और थोड़ा चलाएं। अब आप धोकर अलग रखे हुए चावल को इसमें डालें। अच्छी तरह मिलाएं और नमक डालें। इसमें धनिया पत्ती डालें और फिर से चलाएं। कुछ तेजपत्ते के टुकड़े डालें और पानी डाल कर चावल को पूरी तरह ढक दें। धीरे-धीरे चलाएं और बरतन को बंद करें। पांच मिनट तक पकाएं।
बर्तन का ढक्कन हटाएं और थोड़ा नींबू का रस डालें। अच्छी तरह चलाएं।
काजू गिरियों, मुनक्कों और भुने हुए प्याज से सजाकर घी राइस गर्मागर्म परोसें।















