हमारी अछूती कुदरती सुंदरता शताब्दियों से यात्रियों को आपनी ओर आकर्षित करती रही है। जब पहली बार किसी अन्वेषक ने हमारे तट पर कदम रखा, तो वे यहां के नजारे देखकर अचरज में पड़ गए। अब 21वीं शताब्दी में हमारे तटों पर पहुंना और भी आसान हो गया है मुख्य रूप से इस कारण कि अब कई हवाई मार्ग यहां के लिए उपलब्ध हैं। हमारे यहां हवाई यात्रा की सुविधाओं को विकसित करने पर पुरजोर ध्यान दिया गया है ताकि वे इंटरनेशनल मानकों के अनुरूप हों। हमारे विजिटर्स के लिए केरल टूरिज्म द्वारा विशेष रूप से निर्मित निम्नलिखित वीडियो प्रेजेंटेशन में यही दिखाया गया है।















