वरुत्तराच्चा चिकन करी रेसिपी

 

वरुत्तराच्चा चिकन करी केरल का एक विशिष्ट व्यंजन है। यह चिकन करी इस मायने में खास है कि इसमें कसा हुआ फ्राई नारियल डाला जाता है जो बेस का काम करता है और इसके मसालों का मिश्रण ऐसा होता है जो इसे स्वाद और सुगंध में बाकी चिकन करी से अलग करता है। हम आपको इस डिश की प्रामाणिक रेसिपी प्रदान करते हैं जो केरल की पारंपरिक रसोई में पीढ़ियों से चली आई है।

सामग्री
चिकन - ½ किग्रा (बोनलेस)
नारियल (कसा हुआ) – 1 कप
अदरक – 1 इंच लंबा टुकड़ा
लहसुन – 6
हरी मिर्च – 6
नारियल तेल
छोटा प्याज - 1 कप
बड़ा प्याज - 1
टमाटर - 1
मिर्च पाउडर - 1 चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
गरम मसाला - ½ चम्मच
करी पत्ता
नमक

बनाने की विधि
एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म करें और कसे हुए नारियल को भून लें। धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, गरम मसाले, हल्दी पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण भूरा हो जाए तो इसका पेस्ट बनाकर अलग रख लें।

अब फिर से एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। कुछ करी पत्ते डालें। इसमें प्याज, अदरक, हरी मिर्च और लहसुन का मिश्रण डालें। कुछ देर तक फ्राई करें। अब चिकन के टुकड़े डालें, नमक मिलाएं और चलाएं। दो कप पानी डालें और हल्का चलाएं। पैन को ढक कर कुछ देर पकाएं।

पैन खोलें और बड़े प्याज और टमाटर डालें। अब पैन को ढक कर 20 मिनट पकाएं।

अब आप ढक्कन हटा सकते हैं और इसमें पिसे हुए मसाले डालें। कुछ और पानी डालें। अच्छी तरह चलाएं। कुछ करी पत्ते डालें। धीमा आंच पर अगले दस मिनट तक पकाएं।

अब यह मसालेदार चिकन परोसे जाने के लिए तैयार है।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close