केरल के शुरुआती समुद्र तटीय पर्यटन के निर्माण में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाला कोवलम अब इस राज्य के सक्रिय स्कूबा डाइविंग जगहों में से एक बन गया है। यह टाउन अपनी सुरक्षित खाड़ियों, साफ़ जल क्षेत्रों, और प्राकृतिक चट्टानी ढांचों के लिए मशहूर है जिससे यह शुरुआती और अनुभवी दोनों तरह के डाइवरों के लिए अनुकूल है।


यहाँ समुद्र तल की धीमी ढलान खास तौर पर शुरुआती लोगों के लिए अनुकूल है और गहरे जल क्षेत्र और पानी के नीचे मौजूद चट्टानी ढांचें, ज़्यादा अनुभवी डाइवरों को बहुत पसंद आती हैं। जब पानी साफ़ होता है, तो दृश्यता बेहतर होती है, जिससे कोरल पैच, पैरटफ़िश और समुद्री अर्चिन सहित अलग-अलग रंगों की रीफ़ मछलियाँ और कभी-कभी ऑक्टोपस भी दिखाई देते हैं।


कोवलम में स्कूबा डाइविंग की बात ही अलग है| यहाँ पानी के अंदर का पूरा माहौल एक अलग अनुभव देता है। हर डाइविंग के दौरान एक अलग नज़ारा देखने को मिलता है जिससे एक्सप्लोर करने का एहसास मिलने के साथ-साथ और प्रकृति से करीब से जुड़ने का मौका भी मिलता है।


डाइविंग कार्यक्रमों का आयोजन प्रमाणित संचालकों द्वारा किया जाता है PADI जैसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के जाने-माने संगठन से जुड़े संचालक भी शामिल हैं जहाँ प्रशिक्षित प्रशिक्षक के मार्गदर्शन में एक बहुत बढ़िया अनुभव प्राप्त होता है।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

स्कूबा डाइविंग, तिरुवनंतपुरम जिले के कोवलम बीच के साथ-साथ ईव्स बीच और लाइटहाउस बीच पर भी होती है।

दूरी

कोवलम टाउन: 0-2 किमी

तिरुवनंतपुरम शहर: 13 किमी

तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 14-15 किमी

तिरुवनंतपुरम सेंट्रल रेलवे स्टेशन: 13 किमी

इस इलाके में बस, टैक्सी और ऑटो रिक्शा सेवाएं उपलब्ध हैं।

कार्य के घंटे

सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक (समुद्र की परिस्थितियों के आधार पर)

कुल अवधि

ब्रीफिंग सहित 30-40 मिनट

पानी के नीचे का समय

15–25 मिनट

एडवांस बुकिंग

अपनी जगह सुनिश्चित करने के लिए जल्दी बुक कर लेना अच्छा रहता है, इसलिए सप्ताहांत पर और पीक टूरिस्ट सीज़न में, अपना स्लॉट पहले से बुक कर लें।

आयु सीमा

10-12 साल

कठिनाई का स्तर

मध्यम

मौसम

जून से सितंबर तक मानसून के महीनों में समुद्र में उतार-चढ़ाव होता रहता है, और तेज़ लहरें इसे और जोखिमपूर्ण बना देती हैं। अक्टूबर से अप्रैल तक समुद्र शांत रहता है, जिससे यह पानी के नीचे मनोरंजक गतिविधियां करने के लिए एकदम सही समय है।

अनुमानित लागत

डाइविंग के प्रकार (ट्राई डाइव/गाइडेड डाइव/डेप्थ) के आधार पर ₹2,000-₹4,500 प्रति व्यक्ति।

अनुमति नहीं

सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्लास्टिक की बोतलों और ढीले गहनों से दूर रहें। शराब पीने के बाद या कोई मेडिकल समस्या होने पर डाइविंग न करें।

प्रतिबंध

लाइटहाउस बीच के आसपास ड्रोन का उपयोग करना मना है क्योंकि यह एक तटीय विनियमन क्षेत्र है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

स्कूबा डाइविंग सेंटर चलाने वाले लगभग सभी संचालकों के पास पेशेवर अंडरवॉटर फोटोग्राफर होते हैं। वे आपको बहुत अच्छी क्वालिटी के फोटो और वीडियो बनाकर देंगे।

अतिरिक्त शुल्क (लगभग ₹500-₹1,000) देने पर GoPro वीडियो और फोटो भी बनाए जा सकते हैं।

विशेष अनुमति प्राप्त न होने पर लाइटहाउस बीच के आसपास ड्रोन का उपयोग करना मना है।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

स्कूबा गियर (मास्क, फिन्स, BCD, रेगुलेटर, ऑक्सीजन टैंक), वेटसूट, प्रमाणिक प्रशिक्षक, और अंडरवॉटर प्रशिक्षण सेशन।