विष़िन्जम, जो कि कोवलम के पास ही मौजूद है, तिरुवनंतपुरम के तट पर मौजूद सक्रिय स्कूबा डाइविंग लोकेशनों में से एक बन गया है। इसके तटीय जल क्षेत्रों की ख़ास बात यह है कि यहाँ समुद्र तल थोड़ी चट्टानी और काफ़ी गहरा होता है जिससे पानी के अंदर अलग-अलग तरह का माहौल देखने को मिलता है।


यहाँ समुद्र तल में कुदरती चट्टानें, ढलान और दरारें दिखाई देती हैं जहाँ कई तरह के समुद्री जीव देखने को मिलते हैं। परिस्थिति और मौसम के आधार पर, डाइवरों को रीफ़ मछली और अन्य छोटी समुद्री प्रजातियां देखने को मिल सकती हैं। यह तराई क्षेत्र, डाइविंग को ज़्यादा मनमोहक बना देता है जहाँ समतल, रेतीले समुद्र तल से अलग किस्म का अनुभव प्राप्त होता है।


अन्य शांत समुद्र तटीय लोकेशनों की तुलना में, विष़िन्जम में गहराई और पानी की हलचल का ज़्यादा एहसास होता है। यह पेशेवर लोगों की देखरेख में ख़ास तौर पर पर उन लोगों के लिए गाइडेड डाइव के लिए अनुकूल है जो शुरुआती स्तर का अनुभव प्राप्त कर चुके होते हैं।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

विष़िन्जम में फिशिंग हार्बर के आसपास के क्षेत्र में स्कूबा डाइविंग होती है। स्कूबा डाइविंग के शौकीन लोग, लाइसेंसधारी संचालकों के माध्यम से इन वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं।

दूरी

कोवलम: 8-10 किमी

तिरुवनंतपुरम शहर: 16-18 किमी

तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 15-18 किमी

कोवलम और तिरुवनंतपुरम से सड़क मार्ग से यहाँ तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

कार्य के घंटे

सही परिस्थितियों में आम तौर पर सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक डाइविंग करने के मौके मिलते हैं।

कुल अवधि

सेशन का कुल समय 30 से 40 मिनट का होता है, जिसमें तैयारी भी शामिल है।

पानी के नीचे का समय

15 से 25 मिनट के बीच

एडवांस बुकिंग

पहले से बुकिंग कर लेना बेहतर होता है अगर आप पीक टूरिस्ट सीज़न और सप्ताहांत पर डाइविंग का प्लान बना रहे हैं।

आयु सीमा

न्यूनतम उम्र आम तौर पर 12 साल और उससे ज़्यादा होती है।

कठिनाई का स्तर

कठिनाई का स्तर, मध्यम होता है।

मौसम

अक्टूबर से अप्रैल तक का समय सबसे अच्छा समय होता है।

अनुमानित लागत

इसका शुल्क लगभग ₹3,500 से ₹5,000 प्रति व्यक्ति होता है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

क्या आप अपनी डाइविंग की यादों को अपने साथ अपने घर ले जाना चाहते हैं? एजेंसियां, एक्स्ट्रा पैसे मिलने पर और पानी की अन्दर की स्थिति ठीक होने और विजिबिलिटी साफ़ होने पर आपके वीडियो बनाकर और फोटो खींचकर देती हैं।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

प्रमाणित स्कूबा प्रशिक्षक, सम्पूर्ण स्कूबा, डाइविंग उपकरण, डाइविंग से पहले सुरक्षा ब्रीफिंग और गाइडेड अंडरवॉटर सेशन