काप्पिल यहाँ आने वाले लोगों के लिए सबसे शांत और सबसे अच्छा सर्फिंग स्पॉट बन गया है। यह सिर्फ़ समुद्र की कुदरती खूबसूरती को पसंद करने वालों को ही नहीं बल्कि उन शुरुआती सर्फरों को भी, जो अपनी गति से सीखना पसंद करते हैं और लंबे सत्रों तथा पर्याप्त व्यक्तिगत स्थान की सराहना करते हैं। काप्पिल की एक खास बात यह है कि इसकी भौगोलिक स्थिति के कारण यहाँ शांत और अच्छी लहरें बनती हैं। एक तरफ, बैकवॉटर वाला क्षेत्र देखने को मिलता है जो क्षितिज तक फैला हुआ है, जबकि दूसरी तरफ, किनारों पर अरब सागर से आने वाली हल्की लहरें देखने को मिलती है। ये इन खूबसूरत नज़ारों के कारण यह यहाँ घूमने आने वालों के लिए एक शानदार जगह बन जाती है और यहाँ के शांत माहौल के कारण सर्फरों को मन लगाकर अपने अभ्यास पर ध्यान देने में मदद मिलती है।


काप्पिल, उन लोगों के लिए एकदम सही जगह है जो सर्फिंग शुरू करना चाहते हैं क्योंकि यहाँ समुद्री परिस्थितियां काफी अनुकूल होती हैं और यहाँ उठने वाली लहरों पर सर्फिंग करना आसान होता है। इसके अलावा, यहाँ बाकी सभी लोकप्रिय जगहों की तुलना में काफी कम भीड़ होती है। जिससे यह उन नए लोगों के लिए एक बढ़िया पिकनिक स्पॉट बन जाता है जो स्वाभाविक रूप से भीड़-भाड़ वाले या बहुत तेज़ लहरों वाले माहौल की जगह कम भीड़-भाड़ वाला माहौल पसंद करते हैं। सर्फिंग के लिए बड़े धैर्य की जरूरत पड़ती है, तभी आप यह जान पाते हैं कि सर्फ कैसे किया जाता है, कैसे शुरूआत की जाती है, कैसे सर्फबोर्ड को पानी में काफी दूर तक ले जाया जाता है, और कैसे सही समय पर लहरों की सवारी की जाती है| ये सारी चीज़ें, असल में, एक सुरक्षित और उत्साहजनक माहौल में सीखने की प्रक्रिया का हिस्सा होती हैं।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

यह सर्फिंग स्पॉट, तिरुवनंतपुरम जिले में वर्कला के ठीक उत्तर में काप्पिल बीच के पास स्थित है। आप वहाँ कार से आसानी से पहुंच सकते हैं, और वर्कला शहर से आने वाले लोग अक्सर इसी तरह यहाँ आते हैं।

दूरी

वर्कला टाउन: 6-8 किमी

इडवा: 3-5 किमी

कोल्लम शहर: 30-35 किमी

तिरुवनंतपुरम (त्रिवेंद्रम) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा: 50-55 किमी

कार्य के घंटे

यहाँ सर्फिंग आम तौर पर सुबह साढ़े 6 बजे से शाम 6 बजे तक होती है जहाँ शांत लहरों पर सर्फिंग करना सबसे अच्छा होता है।

कुल अवधि

45-90 मिनट प्रति सेशन |

एडवांस बुकिंग

पीक सीज़न में पहले से बुकिंग कर लेना चाहिए क्योंकि सेशन बहुत जल्दी भर जाते हैं।

आयु सीमा

इसमें मौजूदा परिस्थितियों और सुरक्षा दिशानिर्देशों के आधार पर आम तौर पर 10 साल और उससे ज़्यादा उम्र के बच्चे शामिल हो सकते हैं।

कठिनाई का स्तर

शुरुआती और मध्यम स्तर के लोगों के लिए उपयुक्त |

मौसम

अक्टूबर से मार्च तक जब समुद्र ज़्यादा शांत रहता है, तब कोवलम में ज़्यादा सर्फ़र आते हैं |

अनुमानित लागत

इसका शुल्क आम तौर पर ₹1,200-₹3,500 प्रति सेशन होता है।