कोष़िक्कोड (फरोक), केरल का एक नया सर्फिंग स्पॉट बन गया है। यह लम्बे रेतीली समुद्रतटों, लगातार उठने वाली लहरों, और शांत समुद्रतट के कारण मशहूर है। यहाँ का समुद्रतट,शुरुआती लोगोंके लिए एक सुरक्षित माहौल में सर्फिंग सीखने के लिए एकदम सही जगह है, जबकि इंटरमीडिएट सर्फरों, पीक सीज़न में यहाँ की समुद्री लहरों का भरपूर आनंद ले सकते हैं। यहाँ अन्य लोकप्रिय समुद्र तटों की तुलना में थोड़े कम लोग होने के कारण, फरोक एक शांत एकाग्रचित सर्फिंग अनुभव प्रदान करता है जो प्रकृति के बहुत करीब है।


यहाँ के समुद्र तट में नदी के मुहाने से आने वाली धाराओं और खुले समुद्र से आने वाली लहरों के कारण छोटी बीच ब्रेक बनती है जो प्रशिक्षण और सर्फिंग का आनंद लेने के लिए एकदम सही जगह है। इसीलिए फरोक, उत्तरी केरल का एक स्थानीय सर्फिंग समुदाय और युवा-संचालित सर्फिंग इनिशिएटिव सेंटर बनता जा रहा है।


त्वरित जानकारी

स्थान और पहुँच

चालियार नदी के मुहाने के पास,कोष़िक्कोडजिले के फरोक (फेरोक) में मौजूद समुद्र तट के किनारे सर्फिंग गतिविधियों का आनंद लिया जाता है।

दूरी

फरोक (फेरोक) टाउन: 23 किमी

कोष़िक्कोड शहर: 11-13 किमी

कालीकट (कोष़िक्कोड) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा(करिपुर): 25-28 किमी

कोष़िक्कोड रेलवे स्टेशन: 12-14 किमी

कोष़िक्कोड शहर से फरोक (फेरोक) जाने के लिए सामान्य बस सेवाओं, टैक्सियों, और ऑटो रिक्शा का उपयोग किया जा सकता है।

कार्य के घंटे

सामान्य समय अवधि: सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और दोपहर साढ़े 3 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक (समुद्र और ज्वार संबंधी परिस्थितियों के आधार पर)

कुल अवधि

ब्रीफिंग सहित 60-90 मिनट सर्फिंग का समय: 30-45 मिनट प्रति सेशन |

एडवांस बुकिंग

पहले से ही अपना स्लॉट बुक कर लेने की सलाह दी जाती है क्योंकि सप्ताहांत के दौरान और पीक सीज़न के दिनों में भीड़ बढ़ सकती है।

आयु सीमा

अधिकांश मामलों में 10 साल और उससे अधिक |

कठिनाई का स्तर

शुरुआती से मध्यम स्तर तक (बिगिनर से इंटरमीडिएट तक) |

मौसम

अक्टूबर से अप्रैल तक। मानसून के महीने (जून-सितम्बर) ख़राब समुद्री परिस्थितियों के कारण अनुकूल नहीं होते हैं।

अनुमानित लागत

प्रशिक्षण स्तर और उपकरणों के आधार पर प्रति सत्र 1,500 और 3,000 रुपये के बीच।

अनुमति नहीं

शराब पीना, नशे में होना, कूड़ा फेंकना और तेज धार की वस्तुएं ले जाना।

प्रतिबंध

उच्च ज्वार के दौरान और जब स्थानीय अधिकारियों द्वारा ख़राब समुद्री परिस्थितियों की चेतावनी जारी करते हैं तब सर्फिंग सीमित होती है।

फ़ोटोग्राफ़ी और मीडिया

आम तौर पर समुद्र तट के किनारे से फोटो खींचने की अनुमति है।

इच्छा होने पर, प्रशिक्षक या सपोर्ट स्टाफ, प्रतिभागियों के एक्शन फोटो और छोटे वीडियो बना सकते हैं।

समुद्र तट के किनारे ड्रोन का उपयोग, सीमित है और इसके लिए स्थानीय अधिकारियों की अनुमति लेना आवश्यक है।

इसमें क्या-क्या शामिल है?

सर्फ़बोर्ड और लीश (पट्टा)

बुनियादी सुरक्षा विवरण और सर्फिंग निर्देश

सेशन के दौरान प्रशिक्षक का सहयोग

लाइफ जैकेट (शुरुआती लोगोंके लिए, जरूरत पड़ने पर)