कासरगोड का बेकल किला (बेक्कल फोर्ट)

 

केरल के सबसे उत्तरी जिला कासरगोड से 16 किमी दक्षिण में यह विशाल बेक्कल किला है। यह केरल के सबसे बड़े किलों में है और वर्षों से इसका बेहतरीन रखरखाव किया गया है। यह समुद्र तल से 130 फीट की ऊंचाई पर है और 35 किमी की मुख्य मूमि पर स्थित है। इसके पास बहुत मिहनत और यत्न से एक खूबसूरत बीच विकसित किया गया है जिसे बेक्कल फोर्ट बीच कहते हैं। यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आते हैं। समुद्र तट पर खड़ी ढाल वाली पहाड़ी पर स्थित यह किला समुद्र तट से अद्भुत दिखता है। लैटराइट स्लैब से पॉलीगोनल (बहुभुजीय) स्वरूप में निर्मित यह किला केरल के कुछ अति लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार है।

इस स्थल की लोकप्रियता कई कारणों से है। एक ऑब्जर्वेशन टावर जिसमें झांकने के सुंदर झरोखे हैं, अपने स्थापत्य के विख्यात आंजनेय मंदिर जिसमें लैटराइट की बनी दो तेय्यम मूर्तियां हैं - यहां के मुख्य आकर्षण हैं। टीपू सुल्तान का बनवाया एक प्राचीन मस्जिद और बहुत से भूमिगत मार्ग भी यहां के महत्वपूर्ण दर्शनीय स्थल हैं। पार्किंग एरिया में लैटेराइट निर्मित एक रॉक गार्डन है जो अपने आपमें स्थापत्य का एक कमाल का नमूना है। समुद्र तट पर शानदार वॉकवे के किनारे पेड़ लगाए गए हैं जिससे समुद्र पर टहलना बहुत सुकूनदायी लगता है और आप दृश्यों का और अधिक आनंद ले पाते हैं। रात में संपूर्ण इलाका खास लाइटों से रोशन होता है जो यहां की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। 

प्रवेश समय

08:00 - 18:00 बजे
प्रवेश शुल्क: वयस्क रु. 15/- (15 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क)
जानकारी के लिए संपर्क: +91 467 2310700

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कासरगोड, कोष़िक्कोड-मंगलूर -मुंबई रूट पर
नजदीकी एयरपोर्ट: मंगलूर (मंगलूरु), कासरगोड शहर से लगभग 50 कि.मी.; कालिकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोष़िक्कोड, कासरगोड शहर से लगभग 200 कि.मी.

भौगोलिक जानकारी

जिला मुख्यालय से दूरी: 1600 मी. दक्षिण दिशा में |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close