इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य (इडुक्की वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी)

 

केरल का इडुक्की जिला प्रकृतिक रूप से सर्वाधिक समृद्ध स्थलों में से एक है और इडुक्की वन्यजीव अभयारण्य इसका प्रमुख उदाहरण है। समुद्र तल से 450-750 मी की ऊंचाई पर स्थित यह अभयारण्य चेरुतोनी और पेरियार नदियों के बीच बसी है। अभयारण्य के आस-पास फैली खूबसूरत झील में नौका विहार का बेहद रोमांटिक मजा है। ऊष्णकटिबंधीय सदाबहार और पर्णपाती वृक्ष इस स्थान की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं।

आप यहां कोबरा सांप, वाइपर, करैत तथा गैर-विषैले सांपों की प्रजातियों व अन्य विविध वन्यजीवों की प्रजातियों के अलावा प्रमुख रूप से हाथी, बायसन (गौर), सांबर हिरण, जंगली कुत्ते, जंगली बिल्ली, बाघ और जंगली सूअर देख सकते हैं। चिड़ियों की भी कई प्रजातियां हैं जैसे ग्रे जंगल फाउल, मलबार ग्रे हॉर्नबिल (धनेश), वुडपेकर (कठफोड़वा) और बुलबुल। यह अभयारण्य विश्वविख्यात इडुक्की आर्क डैम के बगल में स्थित है।

संपर्क पता

वाइल्डलाइफ वार्डन
इडुक्की वाइल्डलाइफ डिविजन
पैनाव पी.ओ., इडुक्की – 685603
फोन: +91 486 2232271
मोबाइल: 8547603182,9496821481
ईमेल: ww-idukki@forest.kerala.gov.in
असिस्टेंट वाइल्डलाइफ वार्डन
वेल्लापारा, पैनाव पी.ओ., इडुक्की
फोन: +91 4862 322025
ईमेल: ro-idukki@forest.kerala.gov.in

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोट्टयम, लगभग 114 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: मदुरै, पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में, लगभग 140 कि.मी. दूर; कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 190 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 9.7791, देशांतर: 76.973248

भौगोलिक जानकारी

जलवायु: 13oC से 29oC
ऊंचाई: समुद्र तल से 480 मी.
वर्षा: 38 से. मी.
क्षेत्रफल: 105.364 वर्ग कि. मी. |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close