इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान (इरविकुलम नेशनल पार्क)

 

मून्नार ‘ईश्वर के अपने देश’ के अनोखे रत्नों में से एक है और शताब्दियों से यहां दुनिया भर के पर्यटक इसके प्राकृतिक सौंदर्य के आकर्षण से खिंचे चले आते हैं।  यहीं पर स्थित है इरविकुलम राष्ट्रीय उद्यान जो संकटग्रस्त नीलगिरि तहर (Tahr) का आवास क्षेत्र और अभयारण्य है। इस अद्भुत प्राणी का यह पवित्र स्वर्ग समय में ऐसे समय हमारे लिए थोड़ी सुकून का विषय है जब धरती के पटल से जीव-जंतुओं की अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं। इडुक्की जिले के देविकुलम तालुक में स्थिति इस अभयारण्य में लोग विशिष्ट नीलकुरिंजी फूलों की खूबसूरती निहारने भी दूर-दूर से आते हैं जो हर 12 साल पर एक बार खिलते हैं। अगली बार यह फूल 2030 में खिलेंगे।

इसी पार्क में दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी आनमुड़ी चोटी (2695 मी.) स्थित है। यह पार्क 97 वर्ग किमी क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसके अंदर लोगों के लिए ढेरों रोमांचक स्थल हैं जहां कुछ अनोखे पल बिताए जा सकते हैं। यहां आपको एक्को पॉइंट के आस-पास लोगों की भीड़ दिख सकती है जहां इसके नाम के अनुकूल प्रतिध्वनि की प्राकृतिक परिघटना के साथ-साथ खूबसूरत प्राकृतिक दृश्य देखने को मिलते हैं। इस पार्क में राजमला क्षेत्र लोगों के लिए खुला है और यहां से विशिष्ट नीलगिरि तहर (Tahr) के दर्शन होते हैं। राजमला इलाका इस इलाके के पर्यटन क्षेत्र में पड़ता है। अन्य दो प्रमुख क्षेत्र हैं कोर एरिया और बफर एरिया जो आम लोगों के लिए खुले नहीं हैं। इस इलाके में कई सारे ट्रेकिंग विकल्प भी हैं।

पार्क की दुर्लभ वनस्पतियां और जीव-जंतु भी पर्यटकों के आकर्षण के केंद्र हैं। अधिकृत वाहन पर्यटकों को दौरे पर ले जाते हैं जहां लोग ऊंचें पहाड़ी शोला-तृणभूमि (शोला-ग्रासलैंड सिस्टम) की जैव-विविधता का अनुभव कर सकते हैं। आप यहां आप दुर्लभ किस्म के टेरेस्ट्रियल और इपिफाइटिक ऑर्किड्स और वन्य बालसम (तीरामीरा) फूल देख सकते हैं और साथ ही नीलगिरि लंगूर, तेंदुआ और भारतीय बायसन (गौर) भी। केवल वर्ष के शुरुआती महीनों में यह पार्क बंद रहता है जब तहर के बच्चे देने का समय होता है। इस समय के अलावा, यह दुर्लभ पर्यावास और अभयारण्य हर किसी के लिए  सालों भर खुला रहता है।

प्रवेश समय

07:00 बजे से 18:00 बजे तक

संपर्क जानकारी

वाइल्डलाइफ वार्डन
मून्नार पी.ओ., इडुक्की
केरल, भारत - 685 612
फोन: +91 4865 231587
मोबाइल: 9447979093
ईमेल: ww-munnar@forest.kerala.gov.in    
वेबसाइट: www.eravikulam.org

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: आलुवा जो मून्नार से लगभग 109 कि.मी. और अंगमालि जो मून्नार से लगभग 108 कि.मी. की दूरी पर है।
नजदीकी एयरपोर्ट: मदुरै (तमिलनाडु), लगभग 142 कि.मी.; कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 150 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.196, देशांतर: 77.004318

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close