कडलुंडि पक्षी अभयारण्य (कडलुंडि बर्ड सैंक्चुअरी), कोष़िक्कोड

 

मनोरम द्वीप समूह, खूबसूरत पहाड़ियां और पक्षियों की दुर्लभ प्रजातियां हर पक्षी प्रेमी और बर्ड वॉचर का मन मोह लेती हैं। कडलुंडि पक्षी अभयारण्य अपने विजिटर्स को यही अद्भुत उपहार प्रदान करती है। इस सैंक्चुअरी में ऊपर प्रवासी चिड़ियों के झुंड उड़ती फिरती हैं और नीचे कडलुंडि नदी मंथर गति से बहती हुई अरब सागर में गिरती है। इस शांत अछूती भूमि में धरती के दूसरे से छोरों से 60 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी वर्ष के विभिन्न समयों में आते हैं।  आप यहां सीगल (गंगा-चिल्ली), टर्न, सैंडपाइपर (टिटहरी), सैंड प्लोवर, रेड और ग्रीनशैंक, टर्न्सटोन आदि अनेक पक्षियों का दर्शन कर सकते हैं और नवंबर से अप्रैल इसके लिए सबसे मुफीद समय होता है। पास की एक छोटी पहाड़ी से पूरे इलाके का मनोरम दृश्य दिखाई पड़ता है। आप शांत होकर आराम से बैठे रहिए और खिलंदर ऊदबिलाव आपको देखते और भागते रहते हैं। पक्षी प्रेमियों के लिए यह खास तौर पर बनाया गया स्वर्ग है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड, लगभग 19 कि.मी.|
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोष़िक्कोड शहर से लगभग 23 कि.मी.|

अवस्थिति

अक्षांश: 11.129897, देशांतर: 75.82552

भौगोलिक जानकारी

यहां आने का सर्वोत्तम समय: नवंबर से अप्रैल |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close