कव्वायी बैकवाटर्स

 

कव्वायी कायल केरल के सबसे खूबसूरत बैकवाटर गंतव्य में गिना जाता है। यह अल्प ज्ञाप गंतव्य पांच नदियों- कव्वायी नदी और इसकी सहायिका नदियों कांकोल, वण्णत्तिचाल, कुप्पित्तोड़ और कुनियन नदियों का परिणाम है। कव्वायी छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है जो एक पुल द्वारा कण्णूर के पय्यन्नूर से जुड़ा है। इसे कुदरत ने अनेक खूबसूरत उपहारों से सजा रखा है और यह उत्तरी केरल के सबसे अनोखे गंतव्यों में से एक है।

ये बैकवाटर्स उत्तर केरल के सबसे बड़े वेटलैंड का निर्माण करते हैं जिसका क्षेत्रफल लगभग 37 वर्ग किमी है। नौका विहार करते हुए आप गांव के आम लोगों को अपनी रोजमर्रा के काम निबटाते हुए देख सकते हैं। आप यहां कुछ दुर्लभ किस्मों की वनस्पतियों और जीवजंतुओं को भी देख सकते हैं। नौका विहार करते हुए आप सभी दुरूह द्वीपों तक जा सकते हैं। आप यहां इस इलाके के लजीज सी फुड के भी मजे ले सकते हैं। इस स्थान पर आकर आप सहज ही शांति और सुकून का अनंद लेते हैं। मंद पवन आपकी आत्मा को अंदर तक शांति देता है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: पय्यन्नूर, लगभग 3 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 154 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 12.088171, देशांतर: 75.179547

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close