कुमरकम पक्षी अभयारण्य (कुमरकम बर्ड सैंक्चुअरी)

 

कुमरकम बर्ड सैंक्चुअरी देश का एक अत्यंत लोकप्रिय बर्ड वाचिंग स्थल है। 14 हेक्टेयर में फैला यह सेंक्चुअरी आपको इस इलाके की अनेक विरल प्रजातियों की चिड़ियों से रू-ब-रू कराता है। कोट्टयम में वेम्बनाड झील के किनारे पर स्थित इस पक्षी अभ्यारण्य में आप हिमालय से लेकर साइबेरिया तक के अनेक प्रकार के प्रवासी पक्षियों की प्रजातियां देख सकते हैं जो यहां हजारों की संख्या में जुटती हैं।

जून और अगस्त में यहां आने वाले लोगों को यहां अनेक दुर्लभ पक्षी देखने को मिलती हैं। यह समय इंडियन डार्टर, लिट्ल कॉरमोरेंट, अनेक प्रजातियों के इग्रेट और बगूलों, सफेद आइबिस, और अनेक प्रजातियों के किंगफिशर जैसे यहां के स्थानीय जलीय पक्षियों के प्रजनन का काल होता है। यहां आपको जलमुर्गी, कोयल, उल्लू, बत्तख, साइबेरियन सारस, तोते, टील, लार्क, फ्लाइकैचर और वुड बीटल्स भी देखने को मिलेंगे। इस अभ्यारण्य में बोटिंग करना बेहद सुकूनदायी होता है और यह स्थान कोट्टयम जिले के सर्वाधिक दर्शनीय स्थानों में से एक है।

प्रवेश समय

06:00 बजे से 18:00 बजे तक

संपर्क जानकारी

केरल टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (के टी डी सी) ऑफिस
फोन: +91 481 2525864
मोबाइल: +91 481 2525862

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोट्टयम, लगभग 13 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट,  लगभग 94 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 9.625122, देशांतर: 76.450882

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close