कुंबलंगी टूरिज्म विलेज, कोच्चि

 

कुंबलंगी इंटीग्रेटेड टूरिज्म विलेज प्रॉजेक्ट कुंबलंगी के छोटे से द्वीप को एक मॉडल फिशिंग ग्राम और पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का एक अनोखा प्रयास है। भारत में यह अपने आपमें पहला प्रयास है और यह कोच्चि में स्थित है। इसे अनेक प्राकृतिक उपहारों का वरदान हासिल है और जो लोग यहां आते हैं उन्हें देखने को बहुत सी अनोखी चीजें मिलती हैं।

कुंबलंगी चारों तरफ से बैकवाटर्स से घिरा है। इस द्वीप पर चाइनीज फिशिंग नेट की बहुतायत रहती है और इस गांव के पास समृद्ध जलीय जीवन है। भूमि और जल को मैंग्रोव के जंगल अलग करते हैं और ये मैंग्रोव प्रॉन (झींगा मछली), केंकड़ा, सीपी और छोटी मछलियों के लिए उपयुक्त प्रजनन स्थल हैं।

नजदीकी पल्लुरुत्ति भी ऐसा ही है। यह छोटा सा गांव ग्रामीणों के सरल जीवन की झलक प्रस्तुत करता है जो अब भी उन्हीं पारंपरिक तरीकों से जीवन यापन करते हैं जो उन्हें सदियों की विरासत के रूप में मिले हैं।

कलाग्रामम कलाकारों का गांव है यहां मछली पकड़ने के उपकरण और हस्तशिल्प की वस्तुएं प्रदर्शित की जाती हैं। यहां आने वाले पर्यटकों के बीच बेट-फिशिंग (चारा डालकर मछली पकड़ना) बेहद लोकप्रिय है। गांव के अनेक घर होमस्टे हैं और पर्यटक सीधे होमस्टे ऑपरेटर्स के जरिए अपने ठहरने की बुकिंग करा सकते हैं।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: एरणाकुलम, लगभग 14 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 46 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 9.874834, देशांतर: 76.285515

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close