तृश्शूर का कुत्तामपुल्ली हैंडलूम गांव

 

तृश्शूर शहर से 50 किमी उत्तर-पूरब दिशा में बसा कुत्तामपुल्ली एक पारंपरिक सूती वस्त्रोद्योग वाला गांव है। यहां 600 ब्राहमण परिवार देश की कुछ सर्वाधिक विशिष्ट साड़ियों का निर्माण करते हैं। यहां की कसवु हैंडलूम बुनाई की जबर्दस्त प्रसिद्धि है। यहां के ज्यादातर निवासी देवंगा समुदाय के हैं। वे अपना इतिहास आधुनिक कर्नाटक से जोड़ते हैं। माना जाता है कि पारंपरिक बुनकरों का यह समुदाय कोई 500 साल पहले कोच्चि राजघराना द्वारा यहां लाकर बसाया गया था ताकि वे केवल राजपरिवार के लिए कपड़े बुनें।

102 सदस्यों के साथ 1972 में कुत्तामपुल्ली हैंडलूम इंडस्ट्रियल को-ऑपरेटिव सोसाइटी रजिस्टर्ड हुई और यह यहां के निवासियों का मुख्य प्रतिनिधि है। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अतीत की परंपराएं भुलाई न जाएं। कसवु डबल धोती, सेट मुंड और वेश्टी भी लोकप्रिय वस्त्र उत्पाद हैं। आधुनिक रुझान और डिजायनर कपड़ों की मांग पूरी करने के लिए आधुनिक बुनाई तकनीकों का भी इस्तेमाल किया गया है। इन लघु व्यवसायों और उद्यमिता उपक्रमों में 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला हुआ है। इस समर्पण, धैर्य और कौशल के साथ एक पूरे समुदाय को एक विशिष्ट उद्देश्य के साथ मिलकर काम करते हुए देखना एक अद्वितीय अनुभव है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: षोरणूर, लगभग 29 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 93 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.739383, देशांतर: 76.402280

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close