पद्मनाभपुरम महल (पद्मनाभपुरम पैलेस)

 

तिरुवनंतपुरम से लगभग 64 कि.मी की दूरी पर स्थित त्रावणकोर के तत्कालीन शासकों का मुख्यालय पद्मनाभपुरम महल है। केरल की देसी वास्तुकला का यह अद्भुत नमूना कन्याकुमारी जाने के मार्ग में तक्कलै में स्थित है। लकड़ी से बना यह महल काफी अच्छी स्थिति में है और इसके भित्ति-चित्र, इसमें बनाए नक्काशीदार फूल और काले ग्रेनाइट फ्लोर आज के दौर के लोगों को हैरान कर देते हैं। इसकी आंतरिक साज-सज्जा शीशम की लकड़ी पर उकेरी गई बारीक नक्काशियों और मूर्तियों की सजावट का बेमिसाल नमूना है। इसके कई भित्तिचित्र 17वीं से लेकर 18वीं सदी के हैं। महोगनी से बना म्यूजिकल बो, रंगीन अबरक की खिड़की, सुदूर पूरब की नक्काशीदार शाही कुर्सियों तथा भव्य ‘ताईकोट्टारम’, राजमाता का रंगी हुई सीलिंग वाला महल, इस संपूर्ण महल की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं।

महल के भीतर कई और भी भव्य झलकियाँ मिलती हैं। चमकदार काले फ्लोर वाला दरबार हॉल अंडे की सफेदी, गुड़, नींबू, जले हुए नारियल, कोयले तथा नदी की रेत से निर्मित हैं, जो वास्तुकला का एक दुर्लभ नमूना है। इस महल में खुफ़िया भूमिगत रास्ते, राजा के शयन कक्ष में प्रसिद्ध औषधीय बेड, भित्तिचित्र, भगवान कृष्ण के चित्र, देवी सरस्वती का एक मंदिर, खुले में बना स्विमिंग बाथ, मछलियों की नक्काशी तथा लटकते हुए कांस्य दीपक भी है। यह दीपक 18वीं सदी से जल रहा है। यह महल 1601 ई. के दौर से तल्लुक रखता है और यह हमारे पूर्वजों तथा भूमि के अध्यवसाय का सच्चा प्रमाण है।

प्रवेश समय

9 बजे से 17 बजे (सोमवार को छोड़कर सभी दिन)।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: नागरकोविल (तमिलनाडु), लगभग 16 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: त्रिवेंद्रम (तिरुवनंतपुरम) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 52 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 8.250608, देशांतर: 77.326173

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close