पक्षीपातालम

 

पक्षीपातालम देश भर के विख्यात और बेहतरीन ट्रेकिंग स्थलों में शुमार है। वायनाड जिले में स्थित इस स्थल पर आप घने सदाबहार वन से होकर गुजर सकते हैं जो कुछ दुर्लभ प्रजातियों की चिड़ियों का बसेरा है। पक्षी वैज्ञानिक इसे अतिमहत्वपूर्ण और रोचक स्थल मानते हैं। समुद्र तल से 1700 मी की ऊंचाई पर यह राज्य के सर्वाधिक सुंदर स्थानों में एक है।

जो लोग चुनौतीपूर्ण और रोमांचक ट्रेक के शौकीन होते हैं उनकी मुरादें पक्षीपातालम में पूरी हो जाती हैं। स्थानीय जनजातीय समुदाय का गाइड आपको इस अद्भुत वन प्रदेश की रोमांचक यात्रा पर ले चलते हैं। उत्तरी छोर पर गहरी गुफाएं आपको इस इलाके की जैवविविधता की विहंगम दृश्य दिखाता है। यहां पाई जाने वाली पक्षी प्रजातियां अनोखी हैं। अकसर आप यहां से गुजरते गौरों के झुंड देख सकते हैं और जायंट मालाबार स्क्विरल आपका स्वागत करते हैं।  दिन बिताने के लिए वायनाड स्थित यह स्थल बेहद शानदार है जहां आपको अपने चारों ओर आच्छादित प्रकृति दिखाई पड़ती है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कोष़िक्कोड, मानन्तवाडि से लगभग 106 किमी दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कोष़िक्कोड शहर से लगभग 23 कि.मी. |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.937227, देशांतर: 75.962534

भौगोलिक जानकारी

ऊंचाई: समुद्र तल से ऊपर 1740 मी. |

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close