आलप्पुष़ा के पातिरामणल

 

पातिरामणल पक्षी प्रेमियों का स्वर्ग है। यह मुहम्मा बोट जेटी से 1.5 किमी की दूरी पर और आलप्पुष़ा से लगभग 13 किमी की दूरी पर है। बैकवाटर्स में बसा यह छोटा सा द्वीप सैकड़ों दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का सुरक्षित प्रवास क्षेत्र है। आलप्पुष़ा से यहां आने में मोटरबोट से 1.5 घंटा और स्पीड बोट से 30 मिनट लगते हैं। आलप्पुष़ा से कोच्चि तक फैले वेम्बनाड झील और कायमकुलम झील से घिरा पातिरामणल तक केवल नाव के जरिए पहुंचा जा सकता है। हाउसबोट यात्रा के बीच में यह एक आदर्श पिट स्टॉप है।

‘पातिरामणल’ नाम का अर्थ है ‘रात की रेत’। एक अनुमान के मुताबिक यहां 91 प्रजातियों के स्थानीय पक्षी और 50 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी पाए जाते हैं। यहां आप पिनटेल डक, कॉमन टील, नाइट हेरन, कॉरमोरेंट, डार्टर, इंडियन शैग, पर्पल हेरन, कैटल इग्रेट, इंडियन पॉन्ड हेरन, लिटल इग्रेट, ब्रॉन्ज-विंग्ड जकाना, स्टॉर्क-बिल्ड किंगफिशर, व्हिसलिंग डक, कॉटन पिग्मी-गूज, लिट्ल कॉरमोरेंट और व्हिस्कर्ड टर्न देख सकते हैं। जिज्ञासु पक्षी प्रेमी यहां कुछ और भी स्थलों की खोज कर सकते हैं जो पातिरामणल के टक्कर के हैं।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: आलप्पुष़ा, लगभग 16 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आलप्पुष़ा से लगभग 85 कि.मी. उत्तर में |

अवस्थिति

अक्षांश: 9.618691, देशांतर: 76.384885

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close