साइलेंट वैली नेशनल पार्क पालक्कड

 

237.52 वर्ग कि.मी. के क्षेत्रफल में फैला साइलेंट वैली नेशनल पार्क पालक्कड जिले के उत्तर-पूर्वी छोर पर स्थित है। उत्तर की ओर यह नीलगिरि पठार में अनियमित ढंग से फैला है तो दक्षिण में मन्नारक्काड के मैदानी इलाके तक विस्तृत है। बेहद मुलायम, उष्णकटिबंधीय सदाबहार वर्षा वन में विभिन्न प्रकार के वनस्पति और जीवजंतु पाए जाते हैं जिनमें से कुछ तो शायद दुनिया में कहीं भी न मिले।

नीलगिरि बायोस्फीयर रिजर्व साइलैंट वैली राष्ट्रीय उद्यान  की हृदय स्थली है। अपने नाम (रइयां का कोलाहल यहां नदारद है) के विपरीत यह जैवविविधता से भरपूर है। जीवविज्ञान के विद्यार्थियों, वैज्ञानिकों और क्षेत्र जीवविज्ञानियों के लिए यह स्थान स्वर्ग है।

शायद आपको और कहीं भी पश्चिमी घाट की जैवविविधता का ऐसा संग्रह नहीं मिलेगा। यहां 1000 से भी अधिक पुष्पी पौधों की प्रजातियां जिनमें 110 किस्मों के ऑर्किड, 34 से अधिक प्रजातियों के स्तनधारी, लगभग 200 किस्मों की तितलियां, 400 किस्मों के शलभ, 128 किस्मों के भृंग (जिनमें से 10 तो जीवविज्ञान के लिए बिल्कुल नए हैं।) और दक्षिण भारत में पाई जाने वाली 16 प्रजातियों के पक्षियों सहित चिड़ियों की 150 प्रजातियां पाई जाती हैं।

कुंती नदी नीलगिरि की पहाड़ियों से होते हुए समद्र तल से लगभग 2000 मीटर ऊपर है जो पूरी घाटी को पार करती हुई पहाड़ों के संकुचित मार्ग से मैदानी इलाके तक बहती है। कुंती नदी का पानी कभी मटमैला नहीं होता और हमेशा साफ, बारहमासी और प्राकृतिक होता है।

यहाँ के जंगलों की वाष्पीकरण की प्रक्रिया किसी अन्य सतह की तुलना में कहीं अधिक है। इससे यहाँ का वातावरण हमेशा ठंडा रहता है, जिससे पानी के वाष्प का संघनन आसान होता है जिसके कारण यहाँ के मैदानी इलाकों में गर्मियों में बारिश होती है।

संपर्क का पता

दि वाइल्डलाइफ़ वार्डन साइलेंट वैली डिवीज़न, मन्नारक्काड पी.ओ., पालक्काड केरल, भारत - 678582 फ़ोन - +91 4924 222056 ईमेल - ww-svnp@forest.kerala.gov.in

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें – सूचना केन्द्र - 8589895652 वेबसाइट -www.silentvalley.gov.in

सहायक वाइल्डलाइफ़ वार्डन, साइलेंट वैली नेशनल पार्क, मुक्कली, पालक्कड - 678582 फ़ोन - +91 4924 253225 ईमेल - ro-mukkali@forest.kerala.gov.in

कैसे पहुँचे

नज़दीकी रेल्वे स्टेशन – पालक्कड, लगभग 69 कि.मी. दूर नज़दीकी एयरपोर्ट – कोयम्बतूर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (तमिलनाडु), लगभग 91 कि.मी.

लोकेशन

अक्षांश: 11.130066, देशांतर: 76.42911

नक्शे

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close