सेंट एंजेलो फोर्ट, कण्णूर

 

भारत में प्रथम पुर्तगाली वाइसरॉय डॉम फ्रांसिस्को डी अल्मेडा द्वारा 1505 में निर्मित सेट एंजेलो फोर्ट कण्णूर के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में शुमार है। यह विशाल त्रिभुजाकार लैटराइट संरचना विशाल बुर्जों से घिरा है जो देखने में भव्य लगते हैं। बाद में यह किला डचों के हाथ लगा और फिर अंग्रेजों के अधिकार में आया जिन्होंने इसमें सुधार किए और मलबार में अपनी सैन्य पकड़ मजबूत करने के लिहाज से इसे नए साधनों से सज्जित किया।

माप्पिला बे और धर्मडम (धार्माडं) द्वीप यहां के प्राथमिक आकर्षण हैं। मोप्पिला बे एक कुदरती बंदरगाह है और किले से इसका शानदार नजारा दिखता है। समुद्र के पानी को जमीन के पानी से अलग करने वाली समुद्री दीवार जो किले से बाहर की ओर निकले का शानदार नजारा भी किले से दिखता है। धर्मडम (धर्म्माडं) द्वीप मुख्य भूमि से 100 मीटर की दूरी पर महज 5 एकड़ क्षेत्रफल में फैला है और पर्यटकों का पसंदीदा स्थल है। लोग किले में सुकून से टहलने और अरब सागर का मनोरम नजारा देखने आते हैं।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: कण्णूर, लगभग 3 किमी दूरी पर हैं |
नजदीकी एयरपोर्ट: कालिकट (कोष़िक्कोड) इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 93 कि.मी. दूर |

अवस्थिति

अक्षांश: 11.854037, देशांतर: 75.372126

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close