मून्नार का टी म्यूजियम

 

मून्नार के इतिहास का चाय एक अभिन्न अंग रही है। चाय बागानों ने इस इलाके में लोगों को आकर्षित करने में अहम भूमिका निभाई है। टाटा टी ने 2005 में एक टी म्यूजियम की स्थापना की जिसमें तस्वीरें और मशीनें प्रदर्शित हैं जिनसे इलाके में चाय की यात्रा के इतिहास पर प्रकाश पड़ता है। टाटा टी के नल्लतण्णी एस्टेट में स्थापित यह म्यूजियम चाय बागान की संस्कृति को इतने लंबे समय तक जीवित रखने में लोगों के योगदानों का सार्वजनिक अभिनंदन है।

आप इस इलाके में चाय एस्टेट के इतिहास और विकास यात्रा का प्रेक्षण कर सकते हैं। हम पारंपरिक अनगढ़ टी रोलर से लेकर पूरी तरह ऑटोमेटड आधुनिक चाय फैक्ट्री की विकास यात्रा का अवलोकन कर सकते हैं। चाय प्रॉसेसिंग के विभिन्न चरणों को देख सकते हैं जिसमें काली चाय बनाने की प्रक्रिया भी शामिल है। आप यहां ग्रेनाइट ब्लॉक पर स्थापित एक सनडायल भी देख सकते हैं जिसका निर्माण 1913 में तमिलनाडु के नाज़रेत में आर्ट इंडस्ट्रियल स्कूल द्वारा किया गया था। यहां ‘पेल्टन व्हील’ है जिसका इस्तेमाल 1920 के दशक में विद्युत संयंत्रों में किया जाता था, और टी रोलर है, और कुंडला वैली रेलवे का एक रेल इंजन पहिया भी है रखा हुआ है।

टी टेस्टिंग के लिए एक प्रदर्शन कक्ष यहां का एक अन्य आकर्षण है जहां आप विभिन्न किस्मों की चायों से रू-ब-रू होते हैं। यहां पर आपको दुनिया के कुछ बेहतरीन किस्मों की चायों का स्वाद लेने का अवसर मिलता है। यह स्थान उन लोगों के लिए एक अनिवार्य दर्शनीय स्थल की तरह है जो मून्नार की आत्मा का दर्शन करने की चाह रखते हैं।

समय

09:00 से 16:00 बजे
म्यूजियम सोमवार को बंद रहता है।
गुडफ्राइडे को भी म्यूजियम बंद रहता है।

संपर्क पता

टाटा टी म्यूजियम
नल्लतण्णी एस्टेट
मून्नार, इडुक्की जिला
फोन: + 91 4865 230561

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: आलुवा, लगभग 112 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लगभग 72 कि.मी. की दूरी पर है |

अवस्थिति

अक्षांश: 10.095544, देशांतर: 77.050717

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close