स्थल: सेंट जॉर्ज चर्च
स्थान: एडतुअ
जिला: आलप्पुष़ा
पंबा नदी के किनारे एक अनोखी संरचना है जिसकी तुलना प्रायः यूरोप के लैंडस्केप को सज्जित करने वाले मध्यकालीन विशालकाय इमारत से की जाती है। एडतुअ चर्च अपने स्थापत्य की विशालता और भव्यता के लिए विख्यात है और यह ईश्वर के अपने देश (गॉड्स ओन कंट्री) की स्थापत्य विरासत का प्रतीक है। 1810 में निर्मित यह चर्च सेंट जॉर्ज को समर्पित है और इसके वार्षिक पेरुन्नाल (समारोह) में बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। यह आह्लादकारी समारोह 27 अप्रैल से 7 मई के बीच हर साल आयोजित होता है और इसे बहुत ही शानोशौकत और उत्साह के साथ मनाया जाता है। संत की स्वर्ण अलंकृत प्रतिमा जुलूस के आगे-आगे चलती है जो महागिरजाघर (बैसिलिका) पर जाकर खत्म होती है। जब माहौल में सांस्कृतिक उत्सव का उस्ताह चरम पर होता है तब प्रार्थनाएं की जाती हैं।
यहां पहुंचने के लिए
नजदीकी रेलवे स्टेशन: आलप्पुष़ा, लगभग 24 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: कोच्चिन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आलप्पुष़ा से लगभग 85 कि.मी. |