कल्पात्ती रथोत्सवम

 

स्थल: श्री विश्वनाथ स्वामी मंदिर

स्थान: कल्पात्ती

जिला: पालक्काड

ज्यादातर लोग उम्मीद नहीं करते कि उनके शहर की गलियों से होकर इतने विशाल रथ गुजर सकते हैं। आज भी लोग पालक्काड में कल्पात्ती के श्री विश्वनाथ स्वामी मंदिर में वार्षिक रथोत्सवम के दौरान अद्भुत रंगबिरंगे रथों को देख सकते हैं। भगवान विश्वनाथ या शिव को समर्पित 700 साल पुराने इस मंदिर में यह समारोह प्रायः नवंबर महीने में आयोजित होता है। शताब्दियों से इस उत्सव को मनाने की परंपरा रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर जुटते हैं। जब रथ गुजरते हैं, सारे रास्ते लोग नृत्य करते और उत्सव मनाते नजर आते हैं। इस अवसर पर वेद मंत्रों के उच्चारण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। अंतिम तीन दिन सड़कों पर तीन विशाल रथ लाए जाते हैं और उस दौरान उत्सव अपने चरम पर होता है। यह गॉड्स ओन कंट्री (ईश्वर के अपने देश) में प्रस्तुत होने वाले सबसे शानदार दृश्यों में एक है।

यहां पहुंचने के लिए

नजदीकी रेलवे स्टेशन: पालक्काड, लगभग 3 कि.मी. |
नजदीकी एयरपोर्ट: पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में कोयम्बत्तूर जो यहां से 55 किमी की दूरी पर है।

अस्वीकरण

केरल में त्योहार की तारीखें मलयालम कैलेंडर, और स्थानीय परंपराओं व रिवाजों के अनुसार निर्धारित होती हैं। हमने इन्हीं के आधार पर त्योहारों की तारीखें निर्धारित की हैं। लेकिन हर क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं और रिवाजों के मुताबिक ये तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में इन्हें संभावित तारीखें समझना चाहिए और स्थानीय प्राधिकारों से इनकी पुष्टि करानी चाहिए।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close