नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़ (नेहरु ट्रॉफ़ी बोट रेस)

 

स्थल: पुन्नमडा झील (पुन्नमडाकायल्), आलप्पुष़ा

स्थान: पुन्नमडा

जिला: आलप्पुष़ा

नेहरु ट्रॉफ़ी बोट रेस केरल की प्रमुख स्नेक बोट रेसों में एक है। इसका आयोजन हर वर्ष अगस्त माह के दूसरे शनिवार को किया जाता है और इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग जुटते हैं। बड़ी संख्या में जुटकर लोग यहां लगभग 100 फीट लंबी नौकाओं की रेस का आनंद उठाते हैं, जो पुराने नौका गीतों की धुन पर एक-दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते है। पुन्नमडा झील (पुन्नमडाकायल्) इस रेस का स्थान है जहां प्रतिभागी एक-दूसरे से मुकाबला करते हैं।

इस लोकप्रिय जल प्रतियोगिता के नाम की कहानी वर्ष 1952  में जवाहर लाल नेहरु की यात्रा से जुड़ी है। वे इस भव्य सर्प नौकाओं (स्नेक बोट या चुण्डन वल्लम) की दृश्य से इतने सम्मोहित हुए कि वे अपनी सुरक्षा की अनदेखी कर खुद भी एक बोट में जा बैठे। इसी वर्ष बाद में उन्होंने यहाँ गुजारे अपने समय की याद में स्नेक बोट (सर्प नौका) के प्रतीक के रूप में एक चांदी की ट्रॉफी भेंट की। इसलिए आगे चलकर इस रेस का नाम नेहरु ट्रॉफ़ी बोट रेस (नेहरू ट्रॉफी नौका दौड़) रख दिया गया।

इस सीजन में यह क्षेत्र जल समारोहों की शोभा यात्राओं तथा सुंदर जल नौकाओं से गुलजार हो उठता है। विशाल चुण्डन वल्लम (स्नेक बोट या सर्प नौका) से लेकर छोटे देसी नाव दक्ष नाविकों के नियंत्रण में रहते हैं, जो हर किसी का मन मोह लेते हैं। यह अपने आप में एक कला है।

इस समारोह का वीडियो देखिए

वेबसाइट पर जाइए: http://nehrutrophy.nic.in

अस्वीकरण

केरल में त्योहार की तारीखें मलयालम कैलेंडर, और स्थानीय परंपराओं व रिवाजों के अनुसार निर्धारित होती हैं। हमने इन्हीं के आधार पर त्योहारों की तारीखें निर्धारित की हैं। लेकिन हर क्षेत्र से जुड़ी परंपराओं और रिवाजों के मुताबिक ये तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। ऐसे में इन्हें संभावित तारीखें समझना चाहिए और स्थानीय प्राधिकारों से इनकी पुष्टि करानी चाहिए।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close