केरल में कोई जगह कैसे ढूंढ़ें?

 

सर्च इंजन के इस मौजूदा जमाने में आदमी के पास अब पहले से कई गुना अधिक डेटा उपलब्ध है और इसलिए इसके इस्तेमाल का सही तरीका जानना महत्वपूर्ण हो गया है। यात्रा प्लान करते हुए आपके लिए जरूरी है कि आप संबंधित स्थानों और उनकी सुविधाओं तक तत्काल पहुंच पाएं। केरल जैसी विशाल और विस्तृत भूमि पर किसी जगह का पता करने के लिए आपको भरपूर समय और प्रयास चाहिए होगा। यहां हम आपको केरल टूरिज्म के लोकेशन फाइंडर से परिचित कराते हैं। यह लोकेशन फाइंडर इस उद्देश्य से बनाया गया है कि इस वेबसाइट के डेटा और संग्रहीत जानकारी अधिक सरलता से आपके लिए सुलभ हों। उस स्थान का नाम टाइप करें जहां आप जाना चाहते हैं और आपके लिए तुरंत वह पेज पॉप अप होगा। स्पेलिंग की गलतियों से अब घबड़ाने की जरूरत नहीं है क्योंकि सिस्टम उनसे निबटने में सक्षम है। हमारा मैप फाइंडर शामिल की गई एक अन्य बड़ी सुविधा है जो आपको आपकी पसंद की साइट और जगह ढूंढ़ने में आपकी मदद करती है। हमारे कस्टम मैप आपको राज्य के महत्वपूर्ण स्थानों के लोकेशन के बारे में एक बेहतर अनुमान उपलब्ध कराता है। 

Location Finder

लोकेशन फाइंडर

लोकेशन फाइंडर आपके फायदे के लिए उपलब्ध कराया गया है जो आपको केरल में स्थित जगहों का पता करने में आपकी मदद करेगा। इसकी प्रक्रिया बहुत आसान है। आपको केवल अपनी पसंद की जगह का नाम टाइप करना होगा और उस जगह की दिशा और उसके मार्गनिर्देशन स्वतः निर्मित होकर आपके सामने आएंगे। लेकिन कभी-कभी, आपको थोड़ी समस्या हो सकती है जब कोई दो या अधिक जगह एक ही नाम वाले हों। उन जगहों को उनके जिलों के आधार पर या किसी अन्य खास विशेषता के आधार पर विभेदित कर आप इस समस्या से निबट सकते हैं। जगह की एकदम सटीक स्पेलिंग जानना आपके लिए जरूरी नहीं है, क्योंकि सर्च परिणाम जेनरेट होने पर मिलते-जुलते स्पेलिंग वाले सभी शब्द प्रदर्शित होते हैं। आपकी सुविधा के लिए प्रक्रिया को और भी आसान बनाने हेतु विभिन्न जगहों के नाम एल्फाबेटिकल क्रम में दिए गए हैं। केरल के 22,000 से अधिक स्थानों के बारे में जानकारी का भंडार आपकी उंगलियों पर है।

Maps for Travellers

पर्यटकों के लिए नक्शे

हर पर्यटक के लिए नक्शे निश्चित रूप से आवश्यक हैं। यह साइट ऐसे नक्शे मुहैया करती है जो केरल की यात्रा में आपके बड़े काम के होंगे। इस साइट के जरिए आप चुनिंदा प्रमुख शहरों के लिए Google maps या केरल टूरिज्म द्वारा विकसित नक्शे एक्सेस कर सकते हैं।

District Tourism Promotion Councils KTDC Thenmala Ecotourism Promotion Society BRDC Sargaalaya SIHMK Responsible Tourism Mission KITTS Adventure Tourism Muziris Heritage

टॉल फ्री नंबर: 1-800-425-4747 (केवल भारत में)

डिपार्टमेंट ऑफ़ टूरिज्म, गवर्नमेंट ऑफ़ केरल, पार्क व्यू, तिरुवनंतपुरम, केरल, भारत - 695 033
फोन: +91 471 2321132, फैक्स: +91 471 2322279, ई-मेल: info@keralatourism.org.
सर्वाधिकार सुरक्षित © केरल टूरिज्म 2020. कॉपीराइट | प्रयोग की शर्तें | कुकी पॉलिसी | संपर्क करें.
इनविस मल्टीमीडिया द्वारा विकसित व अनुरक्षित.

×
This wesbite is also available in English language. Visit Close